पाकिस्तान में महंगाई से परेशान महिला ने खुद को टमाटर से सजाया, आपबीती सुनाने का Video Viral

ट्विटर पर मंगलवार को पोस्ट किए जाने के बाद से ही यह वीडियो बहुत तेजी से देखा जा रहा है। यह दो मिनट और 20 सेकंड की लंबी क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गई है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 01:13 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 01:58 PM (IST)
पाकिस्तान में महंगाई से परेशान महिला ने खुद को टमाटर से सजाया, आपबीती सुनाने का Video Viral
पाकिस्तान में महंगाई से परेशान महिला ने खुद को टमाटर से सजाया, आपबीती सुनाने का Video Viral

इस्लामाबाद, एजेंसी। सोने के गहनों की जगह टमाटर पहने एक दुल्हन के वीडियो ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। पाकिस्तान के लाहौर की दुल्हन एक वायरल वीडियो में एक सुनहरे रंग के आउटफिट के साथ एक नेकलेस, झुमके, चूड़ियाँ और हेयर एक्सेसरीज पहने हुए दिखाई दे रही है - ये सभी टमाटर से बने हैं। डेली पाकिस्तान के एक रिपोर्टर से बात करते हुए, उन्होंने आभूषणों की अपनी विचित्र पसंद के कारण का खुलासा किया।

दुल्हन बोलीं, 'सोने के भाव बहुत महंगे हो रहे हैं। टमाटर और चिलगोजे भी बहुत महंगे हो रहे हैं। इसलिए मैंने अपने शादी में साने की जगह टमाटर पहने हैं।' समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान में टमाटर की कीमत आसमान छू गई है। देश के कई हिस्सों में एक किलो के भाव 300 रुपये के भी पार हो गए हैं।

ट्विटर पर मंगलवार को पोस्ट किए जाने के बाद से ही यह वीडियो बहुत तेजी से देखा जा रहा है। यह दो मिनट और 20 सेकंड की लंबी क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गई है। पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने यह वीडियो शेयर की है। उन्होंने साझा करते हुए लिखा, 'टमाटर के आभूषण। अगर आपको लगा कि आपने जीवन में सब कुछ देखा है।'

Tomato jewellery. In case you thought you've seen everything in life.. pic.twitter.com/O9t6dds8ZO

— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) November 18, 2019

रिपोर्टर द्वारा लिए गए साक्षात्कार को ट्विटर पर 32,000 से अधिक बार देखा गया है और फेसबुक पर 1.3 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दुल्हन के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करने के लिए उस पर कमेंट किया।

Hilarious 😂 🤣😂🤣Yar

— Lavy 🇮🇳 (@lavanyanethi1) November 18, 2019

OMG 😱 what is this? 🤣🤣🤣🤣🤣🤣

— Malaecah ✊🏽 (@Malaecah267) November 19, 2019

This has to be parody channel 😂😂.— nikhil kasbekar (@nikhilkas) November 18, 2019

हालांकि, कई लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड बताया, उसके पीछे वजह दी दुल्हन के हाथों में मेहंदी का ना लगा होना।

chat bot
आपका साथी