Dengue से भी नहीं बच पा रहा है पाकिस्तान, 5 हजार तक पहुंची मरीजों की संख्या

पाकिस्तान में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले दो हफ्तों में डेंगू मरीजों की सख्या 5 हजार तक पहुंच गई।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 02:48 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 02:56 PM (IST)
Dengue से भी नहीं बच पा रहा है पाकिस्तान, 5 हजार तक पहुंची मरीजों की संख्या
Dengue से भी नहीं बच पा रहा है पाकिस्तान, 5 हजार तक पहुंची मरीजों की संख्या

इस्लामाबाद, आइएएनएस। पाकिस्तान में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले दो हफ्तों में डेंगू मरीजों की सख्या 5 हजार तक पहुंच गई। इससे पहले यहां पर डेंगू मरीजों की संख्या 49, 587 थी। मिली रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 8 सालों की अपेक्षा में इस साल पाकिस्तान में डेंगू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। साल 2011 में 27 हजार लोग डेंगू की चपेट में थे। इस साल डेंगू से मरने वाले लोगों की संख्या में चार गुना इजाफा हुआ है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के प्रवक्ता साजिद शाह ने कहा कि इस साल दुनिया भर में डेंगू के मामलों में पाकिस्तान की वर्ष की अभूतपूर्व संख्या रही। इसके साथ ही इसको रोकने के लिए इसका इलाज किया किया जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस्लामाबाद से डेंगू के 13,173 मरीज, 13, 251 सिंध से, 9, 855 पंजाब से 7, 776 खैबर पख्तूनख्वा से और 3,217 मामले बलूचिस्तान से हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से 1,690 मामले सामने आए, जबकि 625 मामलों को अन्य श्रेणी में रखा गया, जो बताता है कि डेंगू के मामलों में इजाफा नहीं हुआ है। 

रिपोर्ट में बताया गया कि इस बीच खैबर पख्तूनख्वा और गिलगिट-बाल्टिस्तान से डेंगू से कोई मौत नहीं हुई, जबकि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में डेंगू के 22 से अधिक मरीजों की मौत हो गई। बता दें कि पाकिस्तान ने 1994 से ही डेंगू के प्रकोपों का सामना कर चुका है। पिछले दो दशकों के दौरान पाकिस्तान में दो बार डेंगू का प्रकोप रहा है। साल 2005 में 6,000 डेंगू के केस सामने आए थे। जबकि 52 लोग डेंगू की चपेट से मारे गए थे। वहीं 2011 में 21, 000 डेंगू लाहौर से सामने आए थे। इसमें कम से कम 350 लोगों की मौत हुई थी। साल 2011 से 2014 के बीच में कम से कम 48, 000 डेंगू के केसों की संख्या पूरे पाकिस्तान में दर्ज की गई थी। 

chat bot
आपका साथी