पाकिस्तान में हिंदू किशोरी ने दुष्कर्म आरोपित के ब्लैकमेल के बाद जान दी

एक 17 वर्षीय हिंदू लड़की जिसके साथ कथित तौर पर एक साल पहले दुष्कर्म किया गया था ने पाकिस्तान के थारपारकर जिले में आत्महत्या कर ली थी क्योंकि उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने वाले आरोपी द्वारा उसे ब्लैकमेल किया गया था और वह जमानत पर बाहर है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 10:02 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:46 PM (IST)
पाकिस्तान में हिंदू किशोरी ने दुष्कर्म आरोपित के ब्लैकमेल के बाद जान दी
पाकिस्तान में एक हिंदु लड़की ने की आत्महत्या।

सिंध (पाकिस्तान), एएनआइ। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थारपारकर जिले में दुष्कर्म की शिकार एक 17 वर्षीय हिंदू लड़की ने आत्महत्या कर ली। किशोरी के साथ एक साल पहले दुष्कर्म किया गया था और अब दुष्कर्म करने वाले आरोपित उसे ब्लैकमेल कर रहा था। यह आरोपित जमानत पर जेल से बाहर घूम रहा है। इसी से परेशान होकर नाबालिग हिंदू लड़की ने अपनी जान दे दी। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार किशोरी ने बुधवार की तड़के चेलहर शहर के पास गांव डालन-जो-तर में एक गहरे खुले कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

पीडि़ता के पिता और अन्य रिश्तेदारों ने बताया, 'लड़की के साथ 2019 में जुलाई के मध्य में तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था और मामले का आरोपित जमानत पर हैं।'परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की ने ब्लैकमेल करने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले प्रभावशाली आरोपितों के परेशान करने के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि आरोपितों ने नासिर्फ हिंदू नाबालिग को एक घर में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया बल्कि उसकी फिल्म भी बना ली थी। थारपारकर के तत्कालीन एसएसपी अब्दुल्ला अहमदियार ने मेडिकल जांच के बाद नाबालिग हिंदू लड़की का दुष्कर्म होने की पुष्टि की थी।

पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता समत्रा मंजनी, भीम राज और अन्य ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है। साथ ही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मेघवार समुदाय के लोगों और विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने थार और अन्य स्थानों में इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। यह मामला पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ हो रहे उत्पीड़न की एक और कड़ी है।

ये भी पढ़ें: 1 रुपये के जुर्माने के खिलाफ वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

chat bot
आपका साथी