पाक विदेश मंत्रालय की वेबसाइट हैक, घंटों कामकाज रहा ठप

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट को हैक करने का मामला सामने आया है। पाकिस्तान ने साइट हैक होने के पीछे भारतीय हैकरों का हाथ होने की आशंका जाहिर की है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:44 PM (IST)
पाक विदेश मंत्रालय की वेबसाइट हैक, घंटों कामकाज रहा ठप
पाक विदेश मंत्रालय की वेबसाइट हैक, घंटों कामकाज रहा ठप

इस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट को हैक करने का मामला सामने आया है। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा ने बताया कि शनिवार को साइट हैक होने की उन्हें शिकायत मिली। पाकिस्तान ने साइट हैक होने के पीछे भारतीय हैकरों का हाथ होने की आशंका जाहिर की है।

मोहम्मद फैसल ने कहा कि आईटी टीम ने वेबसाइट पर अपना नियंत्रण वापस हासिल कर लिया है। उन्होंने बताया कि नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब और यूके के यूजरों ने साइट नहीं खुलने की शिकायत की थी। फैसल ने कहा कि अब इस बात की जांच की जा रही है कि वेबसाइट को आखिर किसने हैक किया। फिलहाल वेबसाइट पर कामकाज सुचारु रूप से चल रहा है।

बता दें कि पाक विदेश मंत्रालय की वेबसाइट हैक होने का मामला पुलवामा आतंकी हमले के बाद सामने आया है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। 40 शहीद जवानों में से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से थे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, असम, राजस्‍थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्‍ट्र और कर्नाटक से थे। यह हमला उस वक्‍त किया गया जब सीआरपीएफ जवानों का काफिला जम्‍मू श्रीनगर हाईवे से गुजर रहा था। इस हमले में शहीद सभी जवान 17वीं, 54वीं और 92वीं वाहिनी के थे।

chat bot
आपका साथी