Pakistan Blast: पाकिस्तान के चमन शहर में धमाका, पांच की मौत; 14 घायल

बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में यह विस्फोटक हुआ है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:20 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:20 PM (IST)
Pakistan Blast: पाकिस्तान के चमन शहर में धमाका, पांच की मौत; 14 घायल
Pakistan Blast: पाकिस्तान के चमन शहर में धमाका, पांच की मौत; 14 घायल

इस्लामाबाद, ऐजंसी। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी शहर चमन में धमाका हुआ है। जानकारी के मुताबिक इसमें कम से कम 5 लोग मारे गए और 10 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉन न्यूज ने इस बात की जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में विस्फोटक हुआ है। धमाके की वजह से आसपास की कई दुकानों और घरों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। बचाव दल, पुलिस और सुरक्षा बल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है। फिलहाल किसी भी समूह या व्यक्ति ने अभी तक धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इससे पहले जुलाई में उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के एक व्यस्त बाजार में एक ब्‍लास्‍ट हुआ था, जिससे कम से कम 20 लोग घायल हो गए थे। परचिनार शहर के तुरी बाजार में बम धमाका उस समय हुआ, जब एक गाड़ी पर रखे गए विस्फोटक में विस्फोट हो गया था।

(अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है)

यह भी पढ़ें- Pakistan Rains: पाकिस्तान में भारी बारिश से हालात बदतर, अब तक 50 लोगों की गई जान

chat bot
आपका साथी