पाकिस्तान के अनुरोध पर UN ने आतंकियों के खर्चे के लिए जारी किए पैसे, 70 करोड़ का इनामी भी शामिल

पाकिस्तान सरकार के अनुरोध पर यूएन ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों के खर्चे के लिए उनके खाते से पैसे जारी किए हैं।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:26 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 07:26 AM (IST)
पाकिस्तान के अनुरोध पर UN ने आतंकियों के खर्चे के लिए जारी किए पैसे, 70 करोड़ का इनामी भी शामिल
पाकिस्तान के अनुरोध पर UN ने आतंकियों के खर्चे के लिए जारी किए पैसे, 70 करोड़ का इनामी भी शामिल

इस्लामाबाद, एपी। संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान सरकार के अनुरोध पर एक करोड़ डॉलर (लगभग 70 करोड़ रुपये) के इनामी समेत अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों के खर्चे के लिए उनके खाते से पैसे जारी किए हैं।

पाकिस्तान ने उन आतंकवादियों के नाम नहीं बताए हैं, जिनके खाते से उनके खर्चे के लिए पैसे निकाले गए हैं। लेकिन राजनयिक सूत्रों ने बताया कि इनमें 2008 के मुंबई में हुए आतंकी हमले का मुख्य गुनाहगार और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद भी शामिल है। इस हमले में 160 लोग मारे गए थे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इससे आतंकवादियों के दैनिक खर्चे के लिए अधिक रकम मिल सकेगी। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि आतंकवादियों के सीज खाते को नहीं खोला जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से मिली झूट का सख्ती से साथ पालन किया जाएगा और उस पर निगरानी भी रखी जाएगी।

पाकिस्तान ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध किया था कि उसकी तरफ से वैश्विक आतंकवादी घोषित किए गए आतंकवादियों के सीज खाते से कुछ पैसे निकालने की अनुमति दे, जिससे कि उनके दैनिक खचरें को पूरा किया जा सके। पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि संयुक्त राष्ट्र को भेजी गई सूची में कितने नामित आतंकवादी है या कितना पैसा जारी किया गया है।

पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने फरवरी में हाफिज सईद को दोषी ठहराया था और आतंकवाद के वित्तपोषण और आतंकवादियों के साथ संबंध रखने के आरोप में उसे 5 साल की जेल की सजा सुनाई थी। हाफिज ने अपनी सजा के खिलाफ अपील की है। हालांकि, जेल जाने के बजाय सईद को राजधानी लाहौर के पूर्वी शहर में स्थित उसके घर पर नजरबंद कर किया गया है।

chat bot
आपका साथी