पाकिस्तान : सतलुज नदी में पलटी नाव; आठ की मौत, 40 लोग थे सवार

बचाव अधिकारियों के अनुसार आठ शवों को नदी से निकाल लिया गया है जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 05:21 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 05:52 PM (IST)
पाकिस्तान : सतलुज नदी में पलटी नाव; आठ की मौत, 40 लोग थे सवार
पाकिस्तान : सतलुज नदी में पलटी नाव; आठ की मौत, 40 लोग थे सवार

इस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्तान के पूर्वी जिले ओकारा में सोमवार को सतलुज नदी में एक नाव पलट गई। नाव में 40 लोग सवार थे। नाव पलटने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस बताया कि यह घटना उस समय हुई जब लोग जिले के माल्हू शेखा इलाके के पास नदी पार कर रहे थे। बचाव अधिकारियों के अनुसार आठ शवों को नदी से निकाल लिया गया है जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस ने आगे कहा कि मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है क्योंकि अन्य लापता यात्रियों के लिए बचाव कार्य जारी है।

घटना के कारण का अभी तक नहीं चल सका पता

इसके साथ ही पुलिस ने आगे कहा कि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के बाद सभी जिला प्रशासन और बचाव दल लगा हुआ है और निकाले जा रहे लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। आस-पास के क्षेत्रीय लोग भी बचाव कार्य में लगे हुए थे। 

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान से नाव डूबने की खबर आई है। इससे पहले सिंधू नदी में नाव डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। 50 लोगों को हरिपुर शहर ले जा रही नाव सिंधु नदी के किनारे पलट गई थी। पुलिस ने बताया था कि मारे गए लोगों में चार बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने बताया था कि जाहिर तौर पर नाव क्षमता से अधिक भार ले जाने की वजह से पलटी है। नाव पर क्षमता से अधिक जानवर और माल लदा था। 

chat bot
आपका साथी