बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने किए दो हमले, पांच पाकिस्‍तानी सैनिकों की मौत, आठ घायल

अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादियों ने पाकिस्तान सेना की एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया। इस हमले के कुछ घंटे बाद ही एक सैन्य वाहन पर भी हमला बोला। इन दोनों घटनाओं में पांच पाकिस्तानी पैरामिलेट्री सैनिकों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:09 PM (IST)
बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने किए दो हमले, पांच पाकिस्‍तानी सैनिकों की मौत, आठ घायल
अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादियों ने पाकिस्तान सेना की एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया।

कराची, पीटीआइ। अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादियों ने पाकिस्तान सेना की एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया। इस हमले के कुछ घंटे बाद ही एक सैन्य वाहन पर भी हमला बोला। इन दोनों घटनाओं में पांच पाकिस्तानी पैरामिलेट्री सैनिकों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी सेना ने इसकी जानकारी दी। बलूचिस्तान में अक्सर ही अलगाववादियों द्वारा सेना को निशाना बनाया जाता रहा है।

पांच सैनिकों की मौत, छह जख्मी

पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग 'इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन' द्वारा जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, पहली घटना में अलगाववादियों ने क्वेटा और तुर्बात में फ्रंटियर कॉ‌र्प्स को निशाना बनाया। इसमें कहा गया कि पीर इस्माइल जियारत के नजदीक स्थित चौकी को निशाना बनाया गया। जवाबी गोलीबारी में चार से पांच अलगाववादियों मारे गए, जबकि आठ घायल हुए। वहीं, इस गोलीबारी में पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गए और छह जवान जख्मी हुए।

देश विरोधी ताकतों ने घटना को दिया अंजाम

दूसरी घटना में तुर्बात में विद्रोहियों ने फ्रंटियर कॉ‌र्प्स के वाहन को निशाना बनाया। इस घटना में दो सैनिक घायल हो गए। बयान में कह गया कि देश विरोधी ताकतों द्वारा समर्थित विरोधी तत्वों द्वारा इस तरह की कायरतापूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसमें कहा गया कि वे बलूचिस्तान में कड़ी मेहनत से अर्जित शांति और समृद्धि को बर्बाद नहीं कर सकते हैं। सेना ने कहा कि सुरक्षा बल उनके नापाक मंसूबों को बेअसर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार बम ब्लास्ट मामले में विदेशी गिरफ्तार

वहीं, लाहौर में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना और मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के घर के बाहर कार बम विस्फोट करने के मामले में एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ जारी

डॉन अखबार के अनुसार गुरुवार को लाहौर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान पीटर पॉल डेविड के रूप में हुई है। डेविड को कराची जाने वाली फ्लाइट से उतार लिया गया था। उससे पूछताछ के लिए उसे अज्ञात स्थल पर ले जाया गया है। वह उस कार का मालिक है जिसका इस्तेमाल बम ब्लास्ट में किया गया था। डेविड पिछले दिनों कराची, लाहौर और दुबई के बीच कई बार आता-जाता रहा है। जांचकर्ता उसकी गतिविधियों के मकसद का पता लगा रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी