खतरे में आई इमरान की कुर्सी तो बदले पाकिस्तान के सुर, कहा- भारत के साथ सभी मसलों पर वार्ता को तैयार

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान(Imran Khan) की कुर्सी इन दिनों खतरे में दिख रही है। इससे पाकिस्तान के सुर बदले बदले नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारत के साथ सभी मसलों पर बातचीत के लिए तैयार है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:26 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:26 AM (IST)
खतरे में आई इमरान की कुर्सी तो बदले पाकिस्तान के सुर, कहा- भारत के साथ सभी मसलों पर वार्ता को तैयार
दुनिया में भारत के बढ़ते रुतबे से पाकिस्तान परेशान हो रहा है। (फोटो: दैनिक जागरण)

इस्लामाबाद, प्रेट्र। दुनिया में भारत के बढ़ते रुतबे से दबाव में आए पाकिस्तान ने एक बार फिर बातचीत से विवादों को सुलझाने की बात कही है। लेकिन सीमापार से आतंकियों को भारत भेजे जाने से रोकने पर कुछ नहीं कहा है। भारत ने बातचीत शुरू करने के लिए यही शर्त रखी है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा, भारत के साथ सभी मसलों को बातचीत से सुलझाने में पाकिस्तान को कोई गुरेज नहीं है।

दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल मिलिटरी ऑपरेशंस (डीजीएमओ) के बीच बातचीत के लिए बनी सहमति के बाद पाकिस्तान की ओर से आया यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान सभी मसलों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। जम्मू-कश्मीर समेत सभी मसलों को बातचीत के जरिये निपटाए जाने का पक्षधर है।

चौधरी ने कहा, दोनों देशों के डीजीएमओ नियंत्रण रेखा पर स्थिति सामान्य रखने के लिए हॉटलाइन पर संपर्क बनाए रखने पर सहमत हो गए हैं। इस दौरान समझौतों और संघर्षविराम का कड़ाई से पालन किया जाएगा। भारत ने भी फरवरी में कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ पड़ोसी वाले सामान्य संबंध चाहता है। लेकिन इसके लिए वह आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण चाहता है। यह पाकिस्तान के ऊपर है कि वह कब तक ऐसा वातावरण बनाता है।

भारत ने कहा- आतंकवाद-बातचीत एकसाथ नहीं

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, हमारी स्थिति सर्वविदित है। हम पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं। लेकिन उसके लिए आतंक और हिंसा रहित वातावरण बनाना होगा। नियंत्रण रेखा पर शांति स्थापित करनी होगी।

chat bot
आपका साथी