पाकिस्तान पर 6.7 अरब डालर का कर्ज बढ़ा, इमरान सरकार चिंतित

पाकिस्तान पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के पहले सात महीनों में सकल विदेशी कर्ज के रूप में इमरान खान सरकार को 6.7 अरब डालर (करीब 49 हजार करोड़ रुपये) प्राप्त हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 02:44 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 02:44 PM (IST)
पाकिस्तान पर 6.7 अरब डालर का कर्ज बढ़ा, इमरान सरकार चिंतित
पाकिस्तान पर 6.7 अरब डालर का कर्ज बढ़ा, इमरान सरकार चिंतित

इस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्तान पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के पहले सात महीनों में सकल विदेशी कर्ज के रूप में इमरान खान सरकार को 6.7 अरब डालर (करीब 49 हजार करोड़ रुपये) प्राप्त हुए हैं। इसमें चीन से मिले 3,600 करोड़ रुपये का नया वाणिज्यिक कर्ज भी शामिल है।आर्थिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले सकल कर्ज छह फीसद अधिक है। सिर्फ जनवरी में ही सरकार को विदेशी कर्ज के रूप में 96 करोड़ डालर (करीब 6,900 करोड़ रुपये) मिले हैं। इसमें वाणिज्यिक बैंकों से 67.5 करोड़ डालर (करीब 4,800 करोड़ रुपये) का कर्ज शामिल है।

chat bot
आपका साथी