पाकिस्तान के प्राचीन शिव मंदिर में अवैध निर्माण, हिंदू नेता ने की रुकवाने की मांग

पेशावर में हिंदू समुदाय के नेता हारन सरब दियाल ने कहा है कि मानसेहरा जिले के गांधियान में बने शिव मंदिर (Shiva temple) के परिसर में अवैध निर्माण हो रहा है। सरकार इस अवैध निर्माण को तत्काल रुकवाए।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:44 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:44 AM (IST)
पाकिस्तान के प्राचीन शिव मंदिर में अवैध निर्माण, हिंदू नेता ने की रुकवाने की मांग
मंदिर परिसर में कई शौचालय बिना किसी योजना और अनुमति के बनाए जा रहे हैं।

पेशावर, एजेंसी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बने प्राचीन शिव मंदिर में अवैध निर्माण होने की खबर है। देश के एक प्रमुख हिंदू नेता ने अधिकारियों से तत्काल अवैध निर्माण रकवाने की मांग की है। पेशावर में हिंदू समुदाय के नेता हारन सरब दियाल ने कहा है कि मानसेहरा जिले के गांधियान में बने शिव मंदिर के परिसर में अवैध निर्माण हो रहा है। सरकार इस अवैध निर्माण को तत्काल रकवाए।

उन्होंने कहा, अवैध और गैरजरूरी निर्माण को रकवाने के लिए उन्होंने अधिकारियों से मांग की लेकिन अभी तक उसका कोई फायदा नहीं हुआ है। दियाल ने बताया कि 11 अप्रैल को जब वह मंदिर गए तो उन्होंने देखा कि परिसर में कई शौचालय बिना किसी योजना और अनुमति के बनाए जा रहे हैं। यह निर्माण प्राचीन मंदिर की ऐतिहासिक पहचान को नुकसान पहुंचाने वाला है।

दियाल ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रमुख शिव मंदिरों में गांधियान का मंदिर भी शामिल है। इसलिए उसके महत्व और पवित्रता को ध्यान में रखते हुए सरकार अविलंब अवैध निर्माण रकवाए और हो चुका निर्माण हटवाए।

chat bot
आपका साथी