Covid-19: स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रहा पाक, नेपाल में संकट बरकरार, जानें- अन्य देशों का हाल

नेपाल ने अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध बढ़ाया। श्रीलंका में 31 मई तक रात्रि कफ्र्यू लगाया गया। श्रीलंका में कोरोना की गति में तेजी को देखते हुए पाबंदियां कड़ी की जा रही हैं।ब्रिटेन ने की कोरोना महामारी की खुली जांच की घोषणा।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 08:30 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:02 AM (IST)
Covid-19: स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रहा पाक, नेपाल में संकट बरकरार, जानें- अन्य देशों का हाल
Covid-19: स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से जूझ रहा पाक, नेपाल में संकट बरकरार, जानें- अन्य देशों का हाल

कराची, एजेंसियां। पाकिस्तान में कोरोना संकट के बीच डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से बुरा हाल है। नेपाल का संकट भी बराबर बना हुआ है। यहां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक मई के अंत तक जारी रहेगी।

पाक में कोरोना महामारी के बीच हुई एक सेमिनार में चिंता जताई गई कि डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी से देश जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है। पाकिस्तान विश्व के उन पांच देशों में है, जहां हेल्थवर्करों की सबसे ज्यादा कमी है। पाक में मरने वालों की संख्या 19 हजार के पार हो गई है।

नेपाल में कोरोना का संकट बना हुआ है। संक्रमण के हालात को देखते हुए अंतरराट्रीय उड़ानों पर मई के अंत तक के लिए रोक लगा दी गई है। भारत आने-जाने वाली दो फ्लाइट को इससे छूट दी गई है।

श्रीलंका में कोरोना की गति में तेजी को देखते हुए पाबंदियां कड़ी की जा रही हैं। रात ग्यारह बजे से सुबह चार बजे तक कफ्र्यू लगा दिया गया है। इस दौरान यात्रा पर भी प्रतिबंध रहेगा। केवल जरूरी सेवाओं और खाद्य सामग्री को लाने-ले जाने की अनुमति होगी।

ब्राजील : यहां मरने वालों की संख्या सवा चार लाख से ज्यादा हो गई है। 24 घंटे में 2300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

अर्जेटीना : हर रोज संक्रमण के 25 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं।

रूस : हर रोज आठ हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।

ब्रिटेन ने की कोरोना महामारी की खुली जांच की घोषणा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को घोषणा की कि वे कोरोना महामारी के दौरान किए गए कार्यो की खुली जांच कराएंगे। यह जांच अगले साल शुरू होगी। जांच में उन परिणामों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा, जिनमें महामारी से लड़ने में किन-किन बिंदुओं पर चूक या गलती हुई।

chat bot
आपका साथी