पाकिस्तान के पेशावर में वीजा ऑफिस खोलेगा चीन

चीन अब पाकिस्तान के पेशावर में अपना वीजा ऑफिस खोलने जा रहा है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 01:48 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2019 01:51 PM (IST)
पाकिस्तान के पेशावर में वीजा ऑफिस खोलेगा चीन
पाकिस्तान के पेशावर में वीजा ऑफिस खोलेगा चीन

पेशावर, प्रेट्र। चीन ने पाकिस्तान के साथ अपने आर्थिक संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए पेशावर में एक वीजा कार्यालय(ऑफिस) खोलने का फैसला किया है। चाइना विंडो सेंटर का उद्घाटन पिछले साल 1 अक्टूबर को किया गया था। हालांकि, सुरक्षा खतरों के कारण, इसे बंद कर दिया गया था। दोबारा 2 जनवरी को इसेफिर से उद्घाटन किया गया था।

केंद्र प्रदर्शनियों, मूवी स्क्रीनिंग और प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को चीनी संस्कृति, साहित्य, कला और इतिहास के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

केंद्र का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में याओ ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के राशाकाई में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) का पहला छोटा आर्थिक क्षेत्र इस साल चालू हो जाएगा और विकास गरीबी उन्मूलन में मदद करेगा।

chat bot
आपका साथी