वियतनाम के दक्षिणी क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में उछाल, दो हफ्तों के सख्त लॉकडाउन के आदेश जारी

वियतनाम में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दो हफ्तों का सख्त लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है। देश में प्रतिबंध की अवधि के दौरान व्यापार केंद्र हो ची मिन्ह सिटी समेत 18 अन्य शहरों में आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

By Amit KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:27 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:27 PM (IST)
वियतनाम के दक्षिणी क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में उछाल, दो हफ्तों के सख्त लॉकडाउन के आदेश जारी
Vietnam to extend lockdown throughout southern region

हनोई, रॉयटर्स: वियतनाम में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दो हफ्तों का सख्त लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है। देश में प्रतिबंध की अवधि के दौरान व्यापार केंद्र हो ची मिन्ह सिटी समेत 18 अन्य शहरों में आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

बीते दिनों देश में संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद, अब एक बार फिर उछाल देखा जा रहा है। जिसके चलते देश के करीब एक तिहाई हिस्से में कोरोना संबंधी प्रतिबंध लागू किए गए हैं। अब तक यहां कुल 1,45,000 संक्रमण के मामले और 1,306 मौते दर्ज की गई हैं। कुल मामलों में 85 फीसदी पिछले महीने दर्ज किए गए थे। शनिवार को एक सरकारी बयान में, हो ची मिन्ह सिटी समेत अन्य शहरों के अधिकारियों ने नागरिकों से आग्रह किया है कि, वे जहां हैं वहीं रहें और सख्ती से प्रतिबंधों का पालन करें। देश ने शनिवार देर रात तक करीब 8,624 नए संक्रमणों की सूचना दी गई। जिनमें से ज्यादातर मामले देश के दक्षिणी हिस्से से सामने आए हैं, खासतौर से हो ची मिन्ह सिटी से, जहां 31 मई से सामाजिक दूरी प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

देश के उप प्रधान मंत्री और कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख वू डक डैम ने कहा कि, इलाके में प्रतिबंध हो ची मिन्ह सिटी के चारों ओर एक सुरक्षा घेरा बनाने के लिए लागू किए गए हैं। ताकि महामारी को और आगे बढ़ने से रोका जा सके, क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित करने में महीनों का वक्त लग सकता है। इस वक्त हो ची मिन्ह सिटी देश में कोविड-19 संक्रमण का केंद्र बना हुआ है, जो देश के कुल संक्रमणों का 64फीसदी का भागीदार है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के आंकड़ों के मुताबिक, शहर में 2 जून को कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई थी, लेकिन शनिवार को कुल मौतें की संख्या बढ़कर 1,164 तक पहुंच गई।

वियतनाम में टीकाकरण अभियान बहुत हद तक AstraZenca वैक्सीन पर निर्भर करता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश को चीन से कुल 50लाख सिनोफार्म वैक्सीन मिलनी हैं। इनमें से 10लाख की पहली सप्लाई शनिवार को देश में आ गई है। बाकी कि, खुराके अगस्त में आने की संभावना है। गौरतलब है कि, देश की करीब दस करोड़ आबादी में से अब तक 59लाख लोगों का ही पूरी तरह से टीकाकरण किया गया है।

chat bot
आपका साथी