सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर और सख्त हुई वियतनाम सरकार, जारी किए नए दिशा-निर्देश

सोशल मीडिया के लिए जारी यह आचार संहिता उन पोस्ट को प्रतिबंधित करता है जो कानून का उल्लंघन और राज्य के हितों को प्रभावित करते हैं। यह नियम राज्य के सभी संगठनों सोशल मीडिया कंपनियों और वियतनाम के उपयोगकर्ताओं पर लागू होते हैं।

By Neel RajputEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 03:05 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 03:05 PM (IST)
सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर और सख्त हुई वियतनाम सरकार, जारी किए नए दिशा-निर्देश
वियतनाम ने सोशल मीडिया के लिए आचार संहिता जारी की

हनोई, रायटर। वियतनाम (Vietnam) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया को लेकर कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बारे में सकारात्मक सामग्री पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता हैं। इन गाइडलाइंस के अनुसार, वियतनाम में सोशल मीडिया प्रदाताओं को वियतनामी कानून का पालन करना होगा और परिस्थिति के अनुसार अधिकारियों द्वारा अनुरोध करने पर उपयोगकर्ताओं के प्लेटफॉर्म से सामग्री को हटाना पड़ेगा।

सोशल मीडिया के लिए जारी यह आचार संहिता उन पोस्ट को प्रतिबंधित करता है जो कानून का उल्लंघन और राज्य के हितों को प्रभावित करते हैं। यह नियम राज्य के सभी संगठनों, सोशल मीडिया कंपनियों और वियतनाम के उपयोगकर्ताओं पर लागू होते हैं।

सोशल मीडिया आचार संहिता (National Code of Conduct) उपयोगकर्ताओं को उनकी वास्तविक पहचान का उपयोग करके अकांउट बनाने और कानून का उल्लंघन करने वाली पोस्ट करने से बचने के लिए प्रोत्साहित करता है। उपयोगकर्ताओं को वियतनाम की छवि को निखारने, संस्कृति का प्रचार और अच्छे लोगों के बारे में अच्छी कहानियां साझा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। हालांकि इससे पहले यह स्पष्ट नहीं था कि यह निर्णय किस हद तक कानूनी रूप से बाध्यकारी और इसे कैसे लागू किया जाएगा।

वियतनाम में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उसने हाल के वर्षों में मीडिया पर कड़ा नियंत्रण रखा है। असंतुष्ट नागरिक और एक्टिविस्ट सोशल मीडिया (फेसबुक, गुगल, यूट्यूब) पोस्ट पर कार्रवाई के तहत लंबी जेल की सजा काट रहे हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में वियतनामी अधिकारियों ने फेसबुक को बंद करने की धमकी दी थी। लेकिन सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक स्थानीय राजनीतिक पोस्ट को सेंसर करने के लिए सरकारी दबाव के आगे नहीं झुकी। वियतनाम फेसबुक के लिए एक प्रमुख बाजार है, जो देश में लगभग 60 मिलियन उपयोगकर्ताओं को सेवा प्रदान करता है और सूत्रों के अनुसार लगभग 1 बिलियन डॉलर का राजस्व अर्जित करता है।

chat bot
आपका साथी