इटली में अमंगल की रात: वेनिस समुद्री ज्‍वार का शिकार बना, तटीय इलाकाें के लिए खतरे की घंटी!

वेनिस शहर में आए ज्‍वारी तुफान से एक सवाल खड़ा हो जाता है कि क्‍या भविष्‍य में समुद्री तटीय इलाके असुरक्षित है। इस घटना को पर्यावरणविद् जलवायु परिवर्तन से भी जोड़कर देख रहे हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 12:30 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 01:59 PM (IST)
इटली में अमंगल की रात: वेनिस समुद्री ज्‍वार का शिकार बना, तटीय इलाकाें के लिए खतरे की घंटी!
इटली में अमंगल की रात: वेनिस समुद्री ज्‍वार का शिकार बना, तटीय इलाकाें के लिए खतरे की घंटी!

वेनिस, रायटर । इटली का खूबसूरत वेनिस शहर को समुद्र की लहरों का कोप भाजन बनना पड़ा। समुद्र में आए इतिहास के दूसरे सबसे बड़े ज्‍वार से सुंदर वेनिस शहर तबाह हो गया है। वेनिस को आपदाग्रस्‍त शहर घोषित कर दिया गया है। वेनिस के मेयर ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि स्थिति भयावह है। मेयर लुइगी ब्रूगनारों ने अपने ट्विटर में कहा कि स्‍थति बहुत चिंत‍नीय और भयावह है। वेनिस को फ‍िर से सुंदर बनाने के लिए काफी धन की जरूरत पड़ेगी। वेनिस शहर में आए ज्‍वारी तुफान से एक सवाल खड़ा हो जाता है कि क्‍या भविष्‍य में समुद्री तटीय इलाके असुरक्षित है। इस घटना को पर्यावरणविद् जलवायु परिवर्तन से भी जोड़कर देख रहे हैं।  

अमंगल की रात 

इटली के वेनिस शहर के लिए मंगलवार की रात अमंगल हो गई। समुद्र में उठे तुफान ने शहर सहम गया। मंगलवार की रात करीब दस बजे होंगे कि समुद्र में अचानक लहरों की ऊंचाई बढ़ने लगी। देखते-देखते इन लहरों ने वेनिस शहर को अपनी आगोस में ले लिया। खतरनाक समुद्री लहरों ने देखते-देखते पूरे शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पूरा शहर जलमग्‍न हो गया। इन लहरों की चपेट में आकर शहर का सेंटर माक्‍र्स स्‍क्‍वायर और उसके बगल में स्थित बेसिलिका समुद्र के पानी में डूब गए। 

1966 में समुद्री लहरों ने मचाया था कोहराम

समुद्र में उठे ताजा तुफान ने वेनिस के लोगों को वर्ष 1966 की यादें ताजा कर दी है। इस वर्ष यहां समुद्र में भीषण ज्‍वार आया था। यह ज्‍वार इससे भी ज्‍यादा भीषण था। उस दौरान समुद्र में करीब सात फीट ऊंची लहरें उठी थीं। इसने पूरे वेनिस को तहस-नहस कर दिया था। इसके बाद एक बार फ‍िर से वेनिस के लोगों ने यह तबाही का मंजर देखा है। इस बार भी पूरा वेनिस शहर जलमग्‍न हो गया है।

विदेशी पर्यटकों की पंसदीदा जगह 

वेनिस शहर इटली का एक खुबसूरत शहर है। यहां बड़ी तादाद में विदेशी पर्यटकों का आना होता है। पर्यटक इस शहर की सुंदरता के कायल हैं। वेनिस का नाम सुनते ही आपके ख्‍याल में पानी और नाव आपकी जहन में तैरने लगते हैं। क्षेत्रफल के लिहाज से यह छोटा लेकिन बेहद खुबसुरत है। यह शहर इटली के उत्‍तर पूर्व एड्रियाटिक्‍ सागर के किनारों पर दलदली मुहानों के मध्‍य भाग में स्थित है। यहां दो नदियां पो एवं पैव नदियां आकर मिलती है। यह 118 द्वीपों को अापस में जोड़कर बनाया गया है। ये समस्‍त द्वीप लेगुन पर‍ स्थित है। यहां समुद्र कम गहरा है। इन द्वीपों से मिलकर बने वेनिस का कुल क्षेत्रफल 414 वर्ग किलोमीटर है। इसकी आबादी करीब तीन लाख है। 

chat bot
आपका साथी