Vande Bharat Mission: इटली से दिल्ली पहुंचे भारतीयों ने की सरकार और भारतीय दूतावास की सराहना

इटली से दिल्ली पहुंचे भारतीयों ने उन लोगों के लिए देश वापस आने के लिए भारतीय सरकार और भारतीय दूतावास के कदमों की सराहना करते हुए शुक्रिया अदा किया।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:07 PM (IST)
Vande Bharat Mission: इटली से दिल्ली पहुंचे भारतीयों ने की सरकार और भारतीय दूतावास की सराहना
Vande Bharat Mission: इटली से दिल्ली पहुंचे भारतीयों ने की सरकार और भारतीय दूतावास की सराहना

फ्लोरेंस, पीटीआइ।  कोरोना वायरस के कारण विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस देश लाने के लिए सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन की शुरुआत की गई थी।  गुरुवार देर रात विशेष एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली  के लिए रवाना हुए भारतीय नागरिकों ने वहां मौजूद भारतीय दूतावात और भारत सरकार द्वारा आवश्यक व्यवस्था करने के लिए शुक्रिया अदा किया।  

फ्लोरेंस के एक छात्र करण सिंह ने कहा कि मैं घर वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत फ्लोरेंस से दिल्ली आ रहे निर्मल सिंह ने कहा मैं भारतीय दूतावास के प्रयासों की सराहना करता हूं कि हम सभी को एक साथ लाने और दिल्ली के लिए फ्लाइट दिलाने में मदद की। 

ओडिशा की रहने वाली स्नेहा महापात्रा ने कहा कि मीडिया और लोगों के बीच इस बारे में बहुत अनिश्चितता थी। दूतावास नियमित रूप से उड़ान सेवाओं के साथ-साथ क्वारेंटाइन उपायों के बारे में भी अपडेट करता है। मैं भारत सरकार के साथ-साथ भारतीय दूतावास को भी धन्यवाद देना चाहती हूं। गौरतलब है कि वंदे भारत मिशन के तहत रोम से पहली उड़ान 22 मई को 239 यात्रियों के साथ दिल्ली और कोच्चि के लिए रवाना हुई।

जानकारी के लिए बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत अब तक एक लाख से अधिक लोगों की देश में वापसी हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वंदे भारत मिशन के लॉन्च होने के बाद से अभी तक 1.7 लाख से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया है। बता दें कि वंदे भारत मिशन को सरकार ने 7 मई को लॉन्च किया था। दरअसल, दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस मामलों के चलते दुनियाभर के कई देशों में लागू किए गए लॉकडाउन के कारण भारतीय विदेशों में फंस गए थे। उन्हें वापस लाने के लिए भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन की शुरुआत की। 

chat bot
आपका साथी