उज़्बेकिस्तान एक बार फिर देश में लगाने जा रहा है लॉकडाउन, 10 जुलाई से शुरू होगा दूसरा Lockdown

Worldometers के अनुसार उज्बेकिस्तान में अब तक 10 838 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में 41 मौतें भी हो चुकी हैं। यहां 6811 लोगों को ठीक किया जा चुका है और 3986 एक्टिव केस हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 02:39 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 02:39 PM (IST)
उज़्बेकिस्तान एक बार फिर देश में लगाने जा रहा है लॉकडाउन, 10 जुलाई से शुरू होगा दूसरा Lockdown
उज़्बेकिस्तान एक बार फिर देश में लगाने जा रहा है लॉकडाउन, 10 जुलाई से शुरू होगा दूसरा Lockdown

ताशकंद, रायटर। मध्य एशियाई राष्ट्र की सरकार ने बुधवार को कहा कि उज्बेकिस्तान 10 जुलाई और अगस्त 1 के बीच लॉकडाउन प्रतिबंधों के दूसरे दौर में प्रवेश करेगा, ताकि कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके। पूर्व सोवियत गणराज्य ने वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया, गैर-खाद्य शॉपिंग मॉल और बाजार, पार्क, कैफे और रेस्तरां और मनोरंजन स्थलों को बंद कर दिया है।

Worldometers के अनुसार, उज्बेकिस्तान में अब तक 10, 838 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, देश में 41 मौतें भी हो चुकी हैं। यहां 6811 लोगों को ठीक किया जा चुका है और 3986 एक्टिव केस हैं।

कोरोना वायरस महामारी से दुनिया में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1.20 करोड़ के करीब पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में कोविड-19 संक्रमित मामले 11,954,942 हो गए हैं। वहीं, इस संक्रमण से अबतक 546,720 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, कोरोना से रिकवर हुए लोगों की तादाद भी 6,902,358 हो चुकी है। कोरोना वायरस महामारी ने अमेरिका को बुरी तरह चपेट में लिया है। वहां 3,097,084 लोग कोविड19 संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। जबकि 133,972 लोगों की जान अबतक जा चुकी है। दुनिया के करीब 213 देश अभी इस महामारी की चपेट में हैं। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या ब्राजील, भारत और रूस में है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 423,493 केस सामने आए हैं। सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 32,292 लोग मारे गए हैं। इसके बाद कैलिफॉर्निया में 287,514 कोरोना मरीजों में से 6,563 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा न्यू जर्सी, टेक्सस, मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, फ्लोरिडा भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

chat bot
आपका साथी