केपटाउन में अनोखी दौड़, पेड़ों को पीठ पर लादकर भागे लोग, दिया यह संदेश

मैराथन को वैसे ही कठिन दौड़ माना जाता है। इसे पूरा करने में बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कैसा हो अगर पीठ पर पेड़ बांधकर मैराथन में हिस्सा लेना पड़े?

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 12:24 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 01:46 PM (IST)
केपटाउन में अनोखी दौड़, पेड़ों को पीठ पर लादकर भागे लोग, दिया यह संदेश
केपटाउन में अनोखी दौड़, पेड़ों को पीठ पर लादकर भागे लोग, दिया यह संदेश

केपटाउन, एजेंसी। मैराथन को वैसे ही कठिन दौड़ माना जाता है। इसे पूरा करने में बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कैसा हो अगर पीठ पर पेड़ बांधकर मैराथन में हिस्सा लेना पड़े? निसंदेह इसे सुन कर ही होश उड़ जाएंगे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में ऐसी दौड़ का आयोजन किया गया। दरअसल, यहां के एक अकाउंटेंट, एक उद्यमी सहित 20 दोस्तों के समूह ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए इस दौड़ को आयोजित किया। 

इसका मुख्य उद्देश्य यहां पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करना था, ताकि सूखे और जलवायु परिवर्तन से निपटा जा सके। बता दें कि पिछले वर्ष केपटाउन ने सदी के सबसे बड़े सूखे का सामना किया था। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए इन लोगों ने जिम्मे उठाया। इनके इस प्रयास को लोगों ने खूब सराहा।

इस दौड़ का आयोजन ऐस समय हुआ जब दुनिया भर में तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जताई जा रही है। अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन होना है, जहां दुनियाभर के नेता इकट्ठा होंगे। दुनिया के अलग अलग हिस्‍सों में लाखों छात्र एक साथ इकट्ठा होकर जलवायु परिवर्तन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन छात्रों ने फैसला किया है कि वह एक दिन स्कूल ना जाकर पर्यावरण के लिए आवाज उठाएंगे। 

chat bot
आपका साथी