UN महासचिव का 'एकजुटता' पर जोर, कोविड-19 से बढ़ते मौत के ग्राफ से हुए चिंतित

Global COVID-19 death दुनिया भर में कोविड-19 के चपेट में आकर मरने वाले संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच गया जिसे देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने वैश्विक एकजुटता पर जोर दिया।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:00 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:00 PM (IST)
UN महासचिव का 'एकजुटता' पर जोर, कोविड-19 से बढ़ते मौत के ग्राफ से हुए चिंतित
कोरोना के खिलाफ एकजुटता जरूरी: यूएन महासचिव गुतेरस

संयुक्त राष्ट्र, आइएएनएस। संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुतेरस (UN Secretary-General Antonio Guterres) ने  दुनिया भर में कोविड-19 महामारी (COVID-19 Pandemic) के कारण हुई मौत के बढ़ते आंकड़े पर चिंता जताते हुए वैश्विक एकजुटता की अपील की।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह तक दुनिया भर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9 करोड़ 37 लाख 87 हजार 3 सौ 72  हो गया और मरने वालों की संख्या 20 लाख 6 हजार 9 सो 87 हो गई। महासचिव ने कहा, 'उन 20 लाख मृतकों की याद में दुनिया को गहरी एकजुटता के साथ काम करना जरूरी हो गया है। अब इसकी जरूरत का समय है।' उन्होंने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में यह बात कही।

विज्ञान तो उम्मीद की किरणों की खोज के प्रयास में जुटा ही है लेकिन हमें भी खुद के बचाव के लिए आसान और सहज सलाहों जैसे मास्क पहनना, शारीरिक दूरी व हाथों को बार-बार धोने जैसे सलाहों को मानने से गुरेज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी दुनिया इस वायरस को मात देने के लिए एकजुट हो प्रयास करेगी तब अवश्य सफलता मिलेगी। महासचिव  ने कहा, 'वैश्विक एकजुटता (Global solidarity) से जिंदगियों को बचाया जा सकेगा, लोगों की रक्षा होगी और घातक व जानलेवा वायरस को मात देने में मदद मिलेगी।'

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फैली महामारी पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई है। कमजोर और गरीब देशों में से कोरोना वैक्सीन को लेकर फिलहाल कोई भी अच्छी खबर नहीं है। गरीबों देशों के पास कोरोना वैक्सीन पहुंचने में दिक्कत हो रही है। महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने शुक्रवार को कहा कि कोविड -19 से हुई 20 लाख वैश्विक मौत के आंकड़े दिल को झकझोरने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि वायरस के प्रति दुनियाभर के देश एकजुटता विफल हो रही है। 

chat bot
आपका साथी