Lambda Variant: डेल्टा से ज्‍यादा खतरनाक लैमडा वैरिएंट की दस्‍तक, ब्रिटेन में छह मामले किए गए दर्ज

लैमडा वेरिएंट के मामले दक्षिण अमेरिकी देशों में तेजी से बढ़ रहे हैं। अप्रैल के बाद से पेरू में अनुक्रमित कोरोनावायरस मामलों का 81 प्रतिशत हिस्सा इसी वैरिएंट का है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक चिली में लैमडा वेरिएंट अल्फा स्ट्रेन से आगे निकल गया है।

By Amit KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:51 PM (IST)
Lambda Variant: डेल्टा से ज्‍यादा खतरनाक लैमडा वैरिएंट की दस्‍तक, ब्रिटेन में छह मामले किए गए दर्ज
डेल्टा से ज्‍यादा खतरनाक लैमडा वैरिएंट की दस्‍तक, ब्रिटेन में छह मामले किए गए दर्ज। फाइल फोटो।

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन में कोरोना का नया वैरिएंट पाया गया है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने कोरोना के नए वैरिएंट की जानकारी साझा की है। कोरोना के एक नए वैरिएंट को ‘लैमडा’ नाम दिया गया है। इसके 23 फरवरी से लेकर 7 जून के बीच कुल छह मामले सामने आए हैं। सभी छह मामलों में पांच ने विदेश यात्रा की थी, जिसके बाद लोग संक्रमित हुए। बता दें कि लैमडा वैरिएंट का पहला मामला पेरू में दर्ज किया गया था। इस वेरिएंट को C.37 स्ट्रेन के रूप में भी जाना जाता है।

लैमडा अन्य वैरिएंट की तुलना में यादा संक्रामक

वायरस के इस म्यूटेशन को यूके के स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने एक ब्रीफिंग में कहा है कि लैमडा अन्य वैरिएंट की तुलना में यादा संक्रामक हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसके कोई पुख्‍ता प्रमाण नहीं है कि ये वैरिएंट ज्यादा गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है या इसमें वैक्सीन के प्रति ज्यादा प्रतिरोधी क्षमता है। विश्व में डेल्टा कोरोना वायरस तेजी के साथ पैर पसार रहा है। कोविड-19 का डेल्टा वैरिएंट पहली बार भारत में पाया गया था, लेकिन अधिक संक्रामक होने के कारण मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ब्रिटेन ने डेल्टा वेरिएंट के करीब 35 हजार नए मामले दर्ज किए हैं।

संक्रमण ने पकड़ी गति

शुक्रवार को ब्रिटेन में पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक देश में इस सप्ताह डेल्टा कोरोना वायरस वायरस के कुल 35 हजार के ऊपर नए मामले सामने आए हैं। नए आंकड़े जारी होने के बाद ब्रिटेन में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। ब्रिटेन में मौजूदा वक्त में 96 फीसद मामले डेल्टा कोरोना वायरस के ही हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के मुताबिक वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट पर प्रभावकारी है, जिसके कारण अस्पतालों में ज्यादा मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं।

दक्षिण अमेरिकी में ज्यादा केस

लैमडा वैरिएंट के मामले दक्षिण अमेरिकी देशों में तेजी से बढ़ रहे हैं। अप्रैल के बाद से पेरू में अनुक्रमित कोरोना वायरस मामलों का 81 फीसद हिस्सा इसी वैरिएंट का है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक चिली में लैमडा वैरिएंट पहली बार यूके में पहचाने गए अल्फा स्ट्रेन से आगे निकल गया है। वहीं अर्जेंटीना में भी फरवरी के बाद से लैमडा वैरिएंट के मामले बढ़े हैं।

chat bot
आपका साथी