महीने के अंत में होगी भारत-जापान के विदेश और रक्षा मंत्रियों की बीच टू प्लस टू वार्ता, चीन की होगी पैनी नजर

खास बात यह है कि क्वाड देशों के पहले शिखर सम्मेलन के बाद भारत और जापान के नेता मिल रहे हैं। इस वार्ता में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और सामरिक हितों पर चर्चा हो सकती है। इस अहम बैठक पर चीन की पैनी नजर होगी।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:11 PM (IST)
महीने के अंत में होगी भारत-जापान के विदेश और रक्षा मंत्रियों की बीच टू प्लस टू वार्ता, चीन की होगी पैनी नजर
महीने के अंत में होगी भारत-जापान के विदेश और रक्षा मंत्रियों की बीच टू प्लस टू वार्ता। फाइल फोटो।

टोक्यो, एजेंसी। भारत और जापान के विदेश और रक्षा मंत्रियों की टू प्लस टू बैठक इस महीने के अंत में टोक्यो में होगी। बैठक में जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री किशी नोबुओ भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा करेंगे। दोनों देशों के बीच यह दूसरी टू प्लस टू वार्ता है। इस तरह की सबसे पहली बैठक 30 नवंबर, 2019 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। खास बात यह है कि क्वाड देशों के पहले शिखर सम्मेलन के बाद भारत और जापान के नेता मिल रहे हैं। इस वार्ता में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और सामरिक हितों पर चर्चा हो सकती है। इस अहम बैठक पर चीन की पैनी नजर होगी।

भारत आ सकते हैं जापान के प्रधानमंत्री सुगा

एशिया निक्केई के मुताबिक यह बैठक अपने आप में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह तब हो रही है, जब चीन ने विवादित पूर्व और दक्षिण चीन सागर में अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। शीघ्र ही जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भी भारत आ सकते हैं। टू प्लस टू वार्ता के दौरान दोनों देशों के मंत्री रक्षा सहयोग पर और निकट बढ़ाने पर बातचीत कर सकते हैं।

क्वाड देशों के पहले शिखर सम्मेलन के बाद मिलेंगे नेता

बता दें कि जापान और भारत ने पिछले वर्ष दोनों देशों के सैनिकों को भोजन और ईधन देने संबंधी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। बता दें कि कुछ दिन पहले हुए क्वाड देशों के पहले शिखर सम्मेलन के दौरान सभी सदस्य देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के खुले और स्वतंत्र विचरण के महत्व को रेखांकित किया था। भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया क्वाड के सदस्य देश हैं।

chat bot
आपका साथी