कनाडा के ओंटारियो में दो और भारतवंशी मंत्री बने, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

कनाडा के ओंटारियो प्रांत की सरकार में दो और भारतीय मूल के मंत्रियों को स्थान मिला है। फेरबदल से पहले सरकार में केवल एक सिख मंत्री प्रभमीत सकारिया थे। अब 47 वर्षीय परम गिल और नीना टांगरी को भी मंत्री बनाया गया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:12 PM (IST)
कनाडा के ओंटारियो में दो और भारतवंशी मंत्री बने, जानें किसे मिला कौन सा विभाग
कनाडा के ओंटारियो प्रांत की सरकार में दो और भारतीय मूल के मंत्रियों को स्थान मिला है।

टोरंटो, एजेंसियां। कनाडा के ओंटारियो प्रांत की सरकार में दो और भारतीय मूल के मंत्रियों को स्थान मिला है। फेरबदल से पहले सरकार में केवल एक सिख मंत्री प्रभमीत सकारिया थे। अब 47 वर्षीय परम गिल और नीना टांगरी को भी मंत्री बनाया गया है। इस तरह से ओंटारियो में तीन पंजाबी मंत्री हो गए हैं। परम गिल पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं, वह युवावस्था में ही कनाडा चले गए थे। उन्हें नागरिकता और बहुसंस्कृतिवाद विभाग मिला है।

नीना टांगरी को छोटे उद्योग और लालफीताशाही में कमी विभाग का सहायक मंत्री नियुक्त किया गया है। नीना का परिवार मूलरूप से जालंधर के निकट बिल्गा का रहने वाला है। इस फेरबदल के पहले से मंत्री प्रभमीत सकारिया को पदोन्नत किया गया है। उन्हें कैबिनेट रैंक देते हुए ट्रेजरी बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। वह ओंटारियो के पहले सिख मंत्री हैं। सरकार में यह फेरबदल चुनाव होने से एक साल पहले किया गया है। यहां अगले साल जून में चुनाव हैं।

उल्‍लेखनीय है कि बीते दिनों कोरोना की दूसरी लहर में कनाडा के विदेश मंत्री मार्क गार्नयू (Marc Garneau) ने भारत के प्रति अपनी संवेदना जताई थी। उन्होंने कहा था कि कनाडा सहायता के लिए तैयार है और किस तरह हम जरूरत के इस समय में उनकी बेहतर मदद कर सकते हैं। महामारी कोविड-19 की नई लहर का सामना करने वाले भारत की जनता के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।  

chat bot
आपका साथी