नेपाल की स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो भारतीय नागरिकों की मौत और कई लोग घायल

मृतकों की प्रदीप गोध की आयु 40 वर्ष और रामनाथ महतो की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। दोनों ही बिहार राज्य के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जगदमसा स्टील्स इंडस्ट्री की फैक्ट्री में शनिवार रात फर्नेस ऑयल टैंक में विस्फोट के बाद आग लग गई।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 01:47 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 01:47 PM (IST)
नेपाल की स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो भारतीय नागरिकों की मौत और कई लोग घायल
फर्नेस ऑयल टैंक में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग

काठमांडू, आइएएनएस। नेपाल में शनिवार को एक फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो भारतीय नागरिकों की जान चली गई है और कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा शनिवार को बारा जिले में एक स्टील फैक्ट्री में आग लगने से हुआ है। दोनों भारतीय नागरिकों की पहचान प्रदीप गोध और रामनाथ महतो के रूप में हुई है।

प्रदीप गोध की आयु 40 वर्ष और रामनाथ महतो की उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। दोनों ही बिहार राज्य के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जगदमसा स्टील्स इंडस्ट्री की फैक्ट्री में शनिवार रात फर्नेस ऑयल टैंक में विस्फोट के बाद आग लग गई। घटना में कुछ अन्य कर्मचारी भी घायल हो गए हैं और स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मजदूर संघ के सचिव दीपक कार्की के मुताबिक, आग लगने से पहले कुछ कर्मचारी टैंक की सफाई करने के लिए उसके पास गए थे। बता दें कि नेपाल में विभिन्न उद्योगों में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार कार्यरत हैं।

chat bot
आपका साथी