नेपाल के अन्नपूर्णा शिखर पर तीन रूसी पर्वतरोही लापता, खोज अभियान जारी

कोरोना महामारी के बीच नेपाल के अन्नपूर्णा शिखर (Nepal Annapurna peak) पर तीन रूसी पर्वतरोही के लापता होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट में दावा गया है कि नेपाल के उत्तर-मध्य भाग में स्थित नेपाल के अन्नपूर्णा I शिखर (8091 मीटर) से तीन रूसी पर्वतारोही लापता हो गए हैं।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:57 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:01 AM (IST)
नेपाल के अन्नपूर्णा शिखर पर तीन रूसी पर्वतरोही लापता, खोज अभियान जारी
नेपाल के अन्नपूर्णा शिखर पर तीन रूसी पर्वतरोही लापाता, खोज अभियान जारी

काठमांडू, एएनआइ। कोरोना महामारी के बीच नेपाल के अन्नपूर्णा शिखर (Nepal Annapurna peak) पर तीन रूसी पर्वतरोही के लापता होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट में दावा गया है कि नेपाल के  उत्तर-मध्य भाग में स्थित नेपाल के अन्नपूर्णा I शिखर (8,091 मीटर) से तीन रूसी पर्वतारोही लापता हो गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पर्वतारोहियों की पहचान सर्गेई कोंड्रास्किन, अलेक्जेंडर लुथोकिन और दिमित्री सीनेव के रूप में की गई है। सोमवार सुबह से खोज अभियान शुरू किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

बता दें कि अन्नपूर्णा क्षेत्र एक विविध और लोकप्रिय ट्रेकिंग क्षेत्र है। यह उत्तर-मध्य नेपाल में हिमालय का एक भाग है जिसमें कई चोटियां शामिल हैं। अप्रैल 2020 में अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक हिमस्खलन में दो दक्षिण कोरियाई ट्रेकर्स की मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी