तालिबान आतंकवादियों ने फिर खेला खूनी खेल, ग़ज़नी में 43 लोगों को उतारा मौत के घाट

तालिबान आतंकवादी अफगानिस्तान में लोगों और सुरक्षाबलों पर कहर बरपा रहा है। स्थानीय मीडिया ने निवासियों का हवाला देते हुए बताया है कि तालिबान आतंकियों ने ग़ज़नी जिले के सुरक्षाबलों समेत 43 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी है।

By Avinash RaiEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 01:00 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 01:00 PM (IST)
तालिबान आतंकवादियों ने फिर खेला खूनी खेल, ग़ज़नी में 43 लोगों को उतारा मौत के घाट
अफगानिस्तान के मलिस्तान जिले में तालिबान आतंकवादियों ने 43 लोगों को मारा

 ग़ज़नी (अफगानिस्तान), एएनआइ। तालिबान आतंकवादी अफगानिस्तान में लोगों और सुरक्षाबलों पर कहर बरपा रहा है। स्थानीय मीडिया ने निवासियों का हवाला देते हुए बताया है कि तालिबान आतंकियों ने ग़ज़नी जिले के सुरक्षाबलों समेत 43 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी है। टोलो न्यूज ने बताया कि ऐसी घटनाएं देश के कई और क्षेत्रों में भी हुई हैं।

मारे गए लोगों में दो युवक भी हैं, उनके पिता ने बताया कि जिस दौरान उन दोनों को मारा गया वह अपने परिवार के साथ उस क्षेत्र को छोड़ कर जा रहे थे। दोनों युवक ना तो सरकारी कर्मचारी थे और ना ही सुरक्षा बल के सदस्य थे।

ग़ज़नी जिले की एक नागरिक सामाजिक कार्यकर्ता मीना नादेरी ने रविवार को काबुल में एक प्रेस वार्ता के दौरान मलिस्तान जिले के लोगों का एक संयुक्त बयान पढ़ा। सामाजिक कार्यकर्ता मीना नादेरी ने बताया कि मलिस्तान में तालिबान आतंकवादियों ने युद्ध जितने के बाद लोगों के घरों पर हमला किया और उन लोगों को मार डाला जो लड़ाई में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने आगे बताया कि मलिस्तान में तालिबान आतंकवादियों ने लोगों की संपत्ति को लूटने के बाद आवासीय घरों को जला दिया। जिले में दुकानों को भी नष्ट कर दिया और उसे भी लूट लिया।

कुछ दिन पहले ही कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में बंदूकधारियों ने 100 से अधिक नागरिकों को मार डाला था। अफगान गृह मंत्रालय ने इस घटना के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराते हुए रिपोर्ट की पुष्टि की। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता मीरवाइस स्टेनकजई ने कहा था कि तालिबान आतंकवादियों ने पाकिस्तान के आदेश पर स्पिन बोल्डक के कुछ इलाकों में बेगुनाह अफगान लोगों के घरों पर हमला किया, घरों को लूट लिया और 100 से अधिक निर्दोष लोगों को मार दिया।

तालिबान आतंकियों ने बीते हफ्तों में अफगान बलों और नागरिकों के खिलाफ घातक हमले किए हैं। साथ ही देश के लगभग 400 जिलों में से आधे पर तालिबान ने अपना कब्जा होने का दावा किया है। मई के बाद से तालिबान आतंकियों ने अफगानिस्तान से सटे ईरान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और पाकिस्तान के साथ महत्वपूर्ण सीमा पर नियंत्रण कर लिया है।

chat bot
आपका साथी