इस शहर में एक ऐसी भी घड़ी, जिसमें कभी नहीं बजते हैं 12, जानें क्या है वजह

इस शहर के टाउन पर एक घड़ी लगी है। उस घड़ी में घंटे के सिर्फ 11 अंक ही हैं। उसमें से नंबर 12 गायब है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 12:37 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 12:37 PM (IST)
इस शहर में एक ऐसी भी घड़ी, जिसमें कभी नहीं बजते हैं 12, जानें क्या है वजह
इस शहर में एक ऐसी भी घड़ी, जिसमें कभी नहीं बजते हैं 12, जानें क्या है वजह
बर्न, एजेंसी। दुनिया में एक ऐसी भी घड़ी है, जिसमें कभी 12 बजे बजते ही नहीं है। इसके पीछे की सच्चाई जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह अजीबोगरीब घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में है। इस शहर के टाउन पर एक घड़ी लगी है। उस घड़ी में घंटे के सिर्फ 11 अंक ही हैं। उसमें से नंबर 12 गायब है। वैसे यहां पर और भी कई घड़ियां हैं, जिसमें 12 नहीं बजते। इस शहर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां के लोगों को 11 नंबर से काफी लगाव है।

यहां की जो भी चीजे हैं उनका डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमता रहता है। 11 नंबर के प्रति लोगों के इतने लगाव के पीछे एक सदियों पुरानी मान्यता है। एक समय में सोलोथर्न के लोग काफी मेहनत करते थे, लेकिन इसके बावजूद उनके जीवन में खुशियां नहीं थी। कुछ समय के बाद यहां की पहाड़ियों से एल्फ आने लगे और लोगों के जीवन में खुशहाली आने लगी। जर्मन भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी