बुल्गारिया की विदेश मंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज, कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को बुल्गारिया में अपने समकक्ष एकातेरिना जहरा से मुलाकात की। बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 04:21 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 08:17 PM (IST)
बुल्गारिया की विदेश मंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज, कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
बुल्गारिया की विदेश मंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज, कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

सोफिया, एजेंसी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को बुल्गारिया में अपने समकक्ष कैटरीना जहारिएवा से मुलाकात की। बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। सुषमा की अपनी बल्गारियाई समकक्ष कैटरीना के साथ कई नए क्षेत्रों पर भी बात हुई। इनमें फार्मास्युटिकल्स, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह किसी भारतीय विदेश मंत्री की बुल्गारिया की पहली यात्रा है। विदेश मंत्री यहां दो दिन आधिकारिक यात्रा पर हैं।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बल्गारिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनकी तरक्की की रफ्तार पर खुशी जाहिर की। उन्होंने भारत को संभावनाओं की धरती बताते हुए वहां पर निवेश के लिए भारतीय समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया। कहा, भारतीय समुदाय के लोग भारत में निवेश कर देश की विकास यात्रा में भागीदार बनाएं और उसका लाभ लें। सुषमा ने इस दौरान सोफिया में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

बुल्गारिया की यात्रा के बाद सुषमा 17 से 18 तक मोरक्को का दौरा करेंगी। इस दौरान वह अपने मोरोकन समकक्ष नासिर बोरिटा और मोरक्को के राजा मोहम्मद VI से से मिलेंगी। इस यात्रा के दौरान आतंकवाद के खिलाफ तीन समझौता ज्ञापनों (Mou) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। मोरक्को की यह यात्रा भारत के साथ अफ्रीकी महाद्वीप के साथ पनप रहे बेहतर रिश्ते का उदाहरण है।

अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, सुषमा 18-19 फरवरी को स्पेन की यात्रा करेंगी। इस यात्रा के दौरान, स्पैनिश सरकार उन्हें ऑपरेशन मैत्री के लिए प्रतिष्ठित सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सिविल मेरिट' से सम्मानित करेगी।

chat bot
आपका साथी