श्रीलंका भारत का प्राथमिकता वाला रक्षा साझीदार, श्रीलंका वायुसेना के समारोह में भाग लेंगे भारत के 23 विमान

भारत के लिए श्रीलंका प्राथमिकता वाला रक्षा साझीदार है और वह इस साझेदारी को मजबूत करना चाहता है। भारत ने यह बात श्रीलंका की वायुसेना के 70वें स्थापना समारोह के मौके पर कही है। इस समारोह में भाग लेने के लिए भारत ने अपने लड़ाकू विमान श्रीलंका भेजे हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:20 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:20 AM (IST)
श्रीलंका भारत का प्राथमिकता वाला रक्षा साझीदार, श्रीलंका वायुसेना के समारोह में भाग लेंगे भारत के 23 विमान
श्रीलंका की वायुसेना दो मार्च को मनाएगी 70वां स्थापना समारोह।

कोलंबो, प्रेट्र। भारत के लिए श्रीलंका प्राथमिकता वाला रक्षा साझीदार है और वह इस साझेदारी को मजबूत करना चाहता है। भारत ने यह बात श्रीलंका की वायुसेना के 70वें स्थापना समारोह के मौके पर कही है। इस समारोह में भाग लेने के लिए भारत ने अपने लड़ाकू विमान श्रीलंका भेजे हैं।

श्रीलंका की वायुसेना दो मार्च को मनाएगी 70वां स्थापना समारोह 

श्रीलंका की वायुसेना यह समारोह दो मार्च को मनाएगी। इसमें फ्लाई पास्ट और अन्य कई कार्यक्रम होंगे। श्रीलंका में ऐसा भव्य आयोजन पहली बार होगा। भारतीय वायुसेना और नौसेना के कुल 23 विमान इस समारोह में हिस्सा लेंगे।

श्रीलंका वायुसेना के समारोह में भारत की होगी बड़ी भागीदारी

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बाकायदा बयान जारी कर श्रीलंका के महत्व और उसकी वायुसेना के समारोह में भारत की बड़ी भागीदारी की घोषणा की। बयान में कहा गया है कि भारत श्रीलंका की सुरक्षा में पूरा सहयोग देगा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने श्रीलंका का दौरा कर वहां के नेतृत्व को इस बाबत आश्वस्त किया था। डोभाल का दौरा समुद्री सुरक्षा पर त्रिपक्षीय वार्ता के सिलसिले में हुआ था। नवंबर 2020 में हुई इस वार्ता में भारत, श्रीलंका और मालदीव ने हिस्सा लिया था।

श्रीलंकाई वायुसेना के समारोह में भारत के सारंग हेलीकॉप्टर, तेजस लड़ाकू विमान शामिल होंगे

बयान में कहा गया है कि भारत और श्रीलंका की सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच वर्षों के नजदीकी संबंधों के बाद सहयोग की यह भावना पैदा हुई है। इसी के तहत श्रीलंकाई वायुसेना के समारोह में भारत के सारंग हेलीकॉप्टर, सूर्यकिरण विमान, तेजस लड़ाकू विमान, तेजस ट्रेनर और डोर्नियर समुद्री गश्त विमान शामिल होंगे। ये सारे विमान भारत में बने हुए हैं।

भारत के विमानों में पहली बार श्रीलंका के अधिकारी बैठेंगे और इस्तेमाल करेंगे

इन विमानों में पहली बार श्रीलंका की वायुसेना और नौसेना के अधिकारी बैठेंगे और उनका इस्तेमाल करेंगे। यह समारोह दोनों देशों की दोस्ती और भरोसे को दिखाने का मौैका होगा।

chat bot
आपका साथी