श्रीलंकाई मंत्री ने किया दावा- समुद्री जीवों की मौत के लिए जिम्मेदार जहाज से निकला केमिकल!

तट पर डूबे खतरनाक रसायनों से लदे एक कंटेनर जहाज में लगी आग से डॉल्फिन और समुद्री कछुओं जैसे समुद्री जीवों की बड़ी संख्या में मौत हो गई है। समुद्री जीवों की मौत के लिए जिम्मेदार जहाज से निकला केमिकल बताया जा रहा है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 01:05 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 01:05 PM (IST)
श्रीलंकाई मंत्री ने किया दावा- समुद्री जीवों की मौत के लिए जिम्मेदार जहाज से निकला केमिकल!
श्रीलंकाई मंत्री ने किया दावा- समुद्री जीवों की मौत के लिए जिम्मेदार जहाज से निकला केमिकल!

कोलंबो, पीटीआइ। श्रीलंका के समुद्र में मालवाहक जहाज के जलकर डूबने के बाद से पानी में जहर घुल गया है। यही वजह है यहां पर समुद्री जीवों पर बन आई है। अबतक तट पर डूबे खतरनाक रसायनों से लदे एक कंटेनर जहाज में लगी आग से डॉल्फिन और समुद्री कछुओं जैसे समुद्री जीवों की बड़ी संख्या में मौत हो गई है। अब एक श्रीलंकाई मंत्री ने दावा किया गया है कि समुद्री जीव की मौतों के लिए जहाज से रिसाव से हुआ केमिकल जिम्मेदार है। वन्यजीव और वन संरक्षण मंत्री सी. बी रथनायके ने दावा करते हुए कहा कि रसायन ले जाने वाले जहाज में लगी आग के कारण समुद्र में बड़ी संख्या में समुद्री जीवों की मौत हो हुई है। उनका मानना है कि शुरुआती जांच में इसके संकेत मिले हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समुद्री जीवों की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी रहेगी।

आवश्कता पड़ने पर सिंगापुर से जांच के लिए मांगी जाएगी मदद

इसके साथ ही वन्यजीव महानिदेशक से जांच करने का अनुरोध किया गया था और सरकार ने पेराडेनिया विश्वविद्यालय, रागमा टीचिंग अस्पताल को मौत का कारण पता लगाने में हो रही जांच में सहायता करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि चूंकि हमारे पास इस संबंध में अध्ययन करने के लिए विशेष प्रयोगशालाएं नहीं हैं, यदि जरूरत पड़ी तो जांच में सहयोग के लिए सिंगापुर से मदद मांगी जाएगी। जांच की रिपोर्ट जल्द से जल्द सार्वजनिक की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जलीय जीवों की मौत का जहाज में आग लगने और उसमें से खतरनाक रसायनों के लीक से सीधा संबंध है। सिंगापुर के झंडे वाले एक्सप्रेस पर्ल जहाज में 12 दिन तक आग लगी रही। यह पिछले हफ्ते कोलंबो के मुख्य बंदरगाह के पास डूब गया था। हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने कहा कि जलीय जीवों से जुड़े इन कारणों की अस्थायी रूप से पुष्टि हुई है और पूरी तरह जांच अभी बाकी है।

chat bot
आपका साथी