इंटरपोल के नए अध्यक्ष बने दक्षिण कोरिया के किम जोंग-यांग, रूस के एलेक्जेंडर प्रोकोपचुक को हराया

किम ने चीन के मेंग हांगवेई की जगह ली है। मेंग गत सितंबर में छुट्टी पर चीन जाने के बाद से लापता थे।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 04:49 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 09:58 PM (IST)
इंटरपोल के नए अध्यक्ष बने दक्षिण कोरिया के किम जोंग-यांग, रूस के एलेक्जेंडर प्रोकोपचुक को हराया
इंटरपोल के नए अध्यक्ष बने दक्षिण कोरिया के किम जोंग-यांग, रूस के एलेक्जेंडर प्रोकोपचुक को हराया

दुबई, एएफपी। दक्षिण कोरिया के किम जोंग-यांग बुधवार को अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल के नए अध्यक्ष चुने गए। इंटरपोल के 194 सदस्य देशों की वार्षिक बैठक के दौरान यहां हुई वोटिंग में उन्होंने रूस के एलेक्जेंडर प्रोकोपचुक को हराया। प्रोकोपचुक की उम्मीदवारी का यूरोप और अमेरिका ने विरोध किया था।

किम का कार्यकाल दो साल का होगा। किम ने चीन के मेंग हांगवेई की जगह ली है। मेंग गत सितंबर में छुट्टी पर चीन जाने के बाद से लापता थे। बाद में चीन ने कहा कि घूस लेने के आरोपों के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। किम को जहां अमेरिका और ब्रिटेन जैसे प्रभावशाली देशों का समर्थन मिला।

वहीं, कई देशों ने रूस के गृह मंत्रालय के अधिकारी और वर्तमान में इंटरपोल के उपाध्यक्ष प्रोकोपचुक की उम्मीदवारी रद करने की अपील की थी। उनका कहना था कि रूस इस अहम पद का इस्तेमाल अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कर सकता है। यूक्रेन और लिथुआनिया ने तो प्रोकोपचुक के अध्यक्ष बनने पर इंटरपोल से बाहर जाने तक की धमकी दे दी थी। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने भी मंगलवार को इंटरपोल के सदस्य देशों से किम का समर्थन करने की अपील की थी।

chat bot
आपका साथी