अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति के मौत के विरोध में दक्षिण अफ्रीका में शुरु हुआ ब्लैक फ्राइडे कार्यक्रम

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्र्रपति ने अमेरिका में जार्ड फ्लॉयड की मौत पर ब्लैक फ्राइडे नाम से एक कार्यक्रम की शुरुआत की है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:22 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:22 PM (IST)
अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति के मौत के विरोध में दक्षिण अफ्रीका में शुरु हुआ ब्लैक फ्राइडे कार्यक्रम
अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति के मौत के विरोध में दक्षिण अफ्रीका में शुरु हुआ ब्लैक फ्राइडे कार्यक्रम

जोहान्सबर्ग, एपी। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्लवाद पर कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि यह एक क्षण है जिसे हमें दुनिया भर में नस्लवाद से निपटने के लिए एक पहल के रूप में मानना ​​चाहिए। राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि सत्तारूढ़ अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस ने जॉर्ज फ्लॉयड की जघन्य हत्या और अमेरिका में नस्लवाद के जवाब में एक ब्लैक फ्राइडे कार्यक्रम शुरू किया।

उन्होंने देश में कोरोना वायरस  (COVID-19) के दौरान सुरक्षा बलों के हाथों कथित तौर पर लगभग एक दर्जन दक्षिण अफ्रीकी लोगों की मौत पर अफसोस भी व्यक्त किया। जानकारी के लिए बता दें कि दक्षण अफ्रीका में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में 4 जून को सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। दक्षिण अफ्रीका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के 3,267 मामले दर्ज किए गए है। जो कि देश में मार्च में महामारी के फैलने की शुरुआत से अब तक की सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि है।

दरअसल, अमेरिका में हाल ही में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लाइड की मौत के बाद अमेरिका में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लोग सड़कों पर उतकर नस्लवाद के खिलाफ नारे बाजी कर रहे हैं। हालांकि, देश के कई हिस्सो में ये प्रदर्शन काफी हिंसक हो गया है। दरअसल, मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। इसके बाद हिंसक प्रदर्शन के बीच कई इलाकों में नेशनल गार्ड की तैनाती की गई है।

अमेरिका में हुई इस घटना के बाद एक बार फिर काले और गौरे को लेकर बहस छिड़ गई है। गौरतलब है कि अमेरिका में लंबे वक्त से अश्वेत लोग प्रताड़ना और पूर्वाग्रह के शिकार होते रहे हैं। जब से जॉर्ज की मौत का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है उसके बाद से देश में चार पुलिस वालों को नौकरी से निकाल दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी