सिंगापुर ने यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील, भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों के यात्रियों के लिए खोले दरवाजे

सिंगापुर ने शनिवार को कोरोना महामारी के कारण लागू यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी। इसके साथ ही बांग्लादेश भारत म्यांमार नेपाल पाकिस्तान और श्रीलंका के यात्री अब सिंगापुर की यात्रा कर सकेंगे। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:24 PM (IST)
सिंगापुर ने यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील, भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों के यात्रियों के लिए खोले दरवाजे
सिंगापुर ने यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील।

सिंगापुर, एजेंसियां। सिंगापुर ने भारत और पांच अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को यात्रा प्रतिबंध सूची से हटा दिया है। द्वीप देश ने वैश्विक कोरोना महामारी के कारण विभिन्न देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा रखा था।पिछले 14 दिनों में भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की यात्रा करने वाले लोगों को बुधवार से सिंगापुर में प्रवेश करने या यहां से अन्यत्र जाने की अनुमति होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि इन देशों से आने वाले यात्रियों को सख्त सीमा उपायों का पालन करना होगा। 10 दिनों तक होम-स्टे में रहना इसमें शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन देशों में स्थिति कुछ समय से स्थिर है। इन देशों के यात्रियों को यहां आने से रोकने वाले सख्त नियमों की अब जरूरत नहीं है। मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने उन छह दक्षिण एशियाई देशों में कोरोना स्थिति की समीक्षा की है। एक वर्चअल प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने कहा कि इन देशों में स्थिति कुछ समय के लिए स्थिर हो गई है।अब इन देशों के यात्रियों को यहां उतरने से रोकने वाले सख्त नियमों की आवश्यकता नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को लागू होने वाले परिवर्तनों में सिंगापुर के निकट पड़ोसियों, मलेशिया और इंडोनेशिया के यात्रियों के लिए भी नियमों में ढील देना शामिल है। इसके अलावा आवश्यक श्रमिकों और छात्रों को 1 नवंबर 2021 से सिंगापुर की सीमाओं में प्रवेश करने की अनुमति होगी। बशर्ते वे यहां आने से पहले पूरी तरह से कोरोना टीकाकरण करा चुके हों। शुक्रवार तक सिंगापुर ने महामारी की शुरुआत के बाद कुल एक लाख 65 हजार 663 मामले सामने आ गए हैं। इस बीमारी ने देश में अब तक 294 लोगों की जान ले ली है।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई परेशानी, चीन में बढ़ी पाबंदियां, रूस में 1,075 की मौत, श्रीलंका में फ्रंट लाइन कर्मियों को दी जाएगी बूस्टर डोज

chat bot
आपका साथी