अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता आगे बढ़ने के संकेत, दोहा शांति वार्ता के लिए 21 बिंदु तय

अफगानिस्तान में हिंसा के दौर के बीच सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता आगे बढ़ने के संकेत हैं। तालिबान ने कहा है कि दोनों पक्षों के बीच अब 21 बिन्दुओं पर वार्ता को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 04:51 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 04:51 PM (IST)
अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता आगे बढ़ने के संकेत, दोहा शांति वार्ता के लिए 21 बिंदु तय
दोहा शांति वार्ता के लिए 21 बिंदु तय।

काबुल, एएनआइ: अफगानिस्तान में हिंसा के दौर के बीच सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता आगे बढ़ने के संकेत हैं। तालिबान ने कहा है कि दोनों पक्षों के बीच अब 21 बिन्दुओं पर वार्ता को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है। अफगान सरकार ने इस दावे पर कहा है कि गतिरोध अभी जारी है।

तालिबान प्रवक्ता मुहम्मद नईम ने ट्वीट करते हुए बताया है कि 15 नवंबर को अफगान सरकार के साथ हुई वार्ता में 21 बिंदुओं को तय किया गया है, जिन पर बातचीत आगे बढ़ाई जाएगी। इन बिंदुओं में अमेरिका-तालिबान समझौता और संयुक्त राष्ट्र के तय बिंदुओं को भी शामिल किया गया है। इधर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय ने वार्ता के आगे बढ़ने की खबर से इन्कार किया है।

सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि वार्ता में गतिरोध अभी भी बना हुआ है। अफगानिस्तान और तालिबान के बीच 12 सितंबर से दोहा शांति वार्ता चल रही है। दोनों ही पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है। इधर तालिबान एक तरफ वार्ता कर रहा है, दूसरी ओर 16 राज्यों में लगातार हिंसा की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

chat bot
आपका साथी