ब्राजील: एक वाहन में सात लोग मृत पाए गए, पदार्थों की तस्‍करी से जुड़ा मामला

सैन्‍य पुलिस का कहना है कि पीडि़तों को दक्षिण रियो डी जनेरियो में अंग्रा डॉस रीस शहर में एक वाहन में इन शवों को निकाला गया है।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 12:54 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 12:54 PM (IST)
ब्राजील: एक वाहन में सात लोग मृत पाए गए, पदार्थों की तस्‍करी से जुड़ा मामला
ब्राजील: एक वाहन में सात लोग मृत पाए गए, पदार्थों की तस्‍करी से जुड़ा मामला

रियो डी जेनेरियो, एजेंसी । ब्राजिल की राजधानी रियो डी जेनेरियो में सैन्‍य पुलिस ने एक वाहन के अंदर से सात शवों को बाहर निकाला है। ये सभी शव पुरुषों के हैं। सैन्‍य पुलिस का कहना है कि पीडि़तों को दक्षिण रियो डी जनेरियो में अंग्रा डॉस रीस शहर में एक वाहन में इन शवों को निकाला गया है। सामाचार एजेंसी सिन्‍हुआ के मुताबिक अधिकारियों को आंशका है कि यह मामला मादक पदार्थों की तस्‍करी से संबंधित है। हालांकि, सिविल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह ज्ञात नहीं हो सकता है कि इन की मौत कैसेट हुई। लेकिन, सैन्य पुलिस से संबंधित एक विशेष कार्य बल ने इलाके में एक मादक पदार्थ रोधी कार्रवाई के दौरान शवों का पर्दाफाश किया है। इस घटना को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

दक्षिण अमेरिका का प्रमुख देश है ब्राजील  

ब्राजील दक्षिण अमेरिका का एक अहम देश है। 24 जनवरी 1964 को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। ब्राजीन लैटिक अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्‍यव्‍था है। यह दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यस्‍था है। बिखरे हुए प्राकृतिक संसाधनों के साथ ब्राजील की मिश्रित अर्थव्यवस्था है। पिछले दशकों में तेजी से विकास के बाद, देश में राजनीतिक भ्रष्टाचार के घोटाले और राष्ट्रव्यापी विरोधों के बीच 2014 से मंदी का दौर है।

chat bot
आपका साथी