सऊदी सरकार ने किया बीवियों पर निगरानी वाले एप का बचाव, गिनाई खूबियां

सऊदी अरब सरकार ने उस मोबाइल एप का बचाव किया है, जिसमें पुरुषों को बीवियों और परिवार की अन्य महिलाओं की यात्रा गतिविधियों पर नजर रखने का अधिकार दिया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 06:48 PM (IST)
सऊदी सरकार ने किया बीवियों पर निगरानी वाले एप का बचाव, गिनाई खूबियां
सऊदी सरकार ने किया बीवियों पर निगरानी वाले एप का बचाव, गिनाई खूबियां

रियाद, एएफपी। सऊदी अरब सरकार ने उस मोबाइल एप का बचाव किया है, जिसमें पुरुषों को बीवियों और परिवार की अन्य महिलाओं की यात्रा गतिविधियों पर नजर रखने का अधिकार दिया गया है। एप को यहां के गृह मंत्रालय ने तैयार कराया है। महिला अधिकार समूहों और अमेरिकी सीनेटर द्वारा एप की आलोचना के बाद सऊदी सरकार ने इसकी खूबियां गिनाई हैं।

गृह मंत्रालय का कहना है कि एबशर एप सभी लोगों के लिए निशुल्क उपलब्ध है। यह महिलाओं, बुजुर्गो और अन्य जरूरतमंदों की सहायता के लिए है। इसके जरिये पासपोर्ट का नवीनीकरण और वीजा बनवाने जैसे काम किए जाते हैं। विदेश यात्रा से जुड़ी अन्य सेवाएं भी इस पर उपलब्ध होती हैं।

वहीं, आलोचकों का कहना है कि इस एप के जरिये सऊदी सरकार ने पुरुषों को महिलाओं की निगरानी का अधिकार दिया है। जैसे ही महिला के पासपोर्ट का कहीं प्रयोग होता है, उसके संरक्षक पुरुष के पास एसएमएस पहुंच जाता है। संरक्षक चाहे तो महिला की यात्रा प्रतिबंधित कर सकता है। अमेरिकी सीनेटर रॉन वाइडन ने गूगल और एपल से अपील की है कि वे अपने प्लेटफॉर्म से इस एप का सपोर्ट हटा लें। हाल में एपल के सीईओ टिम कुक ने इससे जुड़े सवाल पर कहा था कि उन्हें एबशर के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन वह इस मामले में विचार अवश्य करेंगे।

chat bot
आपका साथी