सऊदी अरब की घोषणा, भ्रष्टाचार के मामलों में 226 लोगों की होगी गिरफ्तारी

इन लोगों पर 1.229 बिलियन रियाल रिश्वत वसूलने का आरोप है। एक अन्य मामले में एक सेवानिवृत्त गार्ड अधिकारी भी शामिल था। उस पर अपनी ड्यूटी के दौरान 8.2 मिलियन सऊदी रियाल की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था।

By Neel RajputEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 01:00 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 01:00 PM (IST)
सऊदी अरब की घोषणा, भ्रष्टाचार के मामलों में 226 लोगों की होगी गिरफ्तारी
भ्रष्टाचार के 158 मामलों में होंगी गिरफ्तारी

रियाद, आइएएनएस। सऊदी अरब ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के 158 मामलों में 226 लोगों की गिरफ्तारी की घोषणा की। सिन्हुआ न्यूज ने एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी आयोग ने इन लोगों पर रिश्वत लेने के लिए अपने अधिकारियों का शोषण करने का आरोप लगाया है। अगस्त में भ्रष्टाचार के मामलों से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें जिन मामलों की जानकारी दी गई थी उनमें रक्षा मंत्रालय के लिए काम करने वाले सऊदी अधिकारियों और नागरिकों का नाम सामने आया था।

इन पर 1.229 बिलियन रियाल रिश्वत वसूलने का आरोप है। एक अन्य मामले में एक सेवानिवृत्त गार्ड अधिकारी भी शामिल था। उस पर अपनी ड्यूटी के दौरान 8.2 मिलियन सऊदी रियाल की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद आयोग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की कसम खाई थी। इसमें कहा गया था कि जो अधिकारी ऐसे मामलों की जानकारी देंगे, उन पर लगा जुर्माना माफ कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी