पुतिन बोले- सीरिया, इराक से अफगानिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं आतंकी, घटनाक्रम पर हमारी बारीक नजर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि सीरिया और इराक से आइएस के आतंकी अफगानिस्‍तान में दाखिल हो रहे हैं। हम घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और अपना दीर्घकालिक हित सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 10:02 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 10:19 PM (IST)
पुतिन बोले- सीरिया, इराक से अफगानिस्तान में प्रवेश कर रहे हैं आतंकी, घटनाक्रम पर हमारी बारीक नजर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि सीरिया और इराक से आतंकी अफगानिस्‍तान में दाखिल हो रहे हैं।

मास्को, एएनआइ। अफगानिस्तान में स्थिति सामान्य नहीं होने की याद दिलाते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि सीरिया और इराक से आतंकी इस देश में प्रविष्ट हो रहे हैं। सोवियत संघ से अलग हुए देशों के सुरक्षा प्रमुखों की वर्चुअल कांफ्रेंस में पुतिन ने यह टिप्पणी की। रूस के राष्ट्रपति ने इस्लामिक स्टेट (आइएस) आतंकियों की ओर इशारा किया। तालिबान इन आतंकियों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

अमेरिका पर निर्भर है वैश्विक अर्थव्यवस्था

पुतिन ने कहा कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था अमेरिकी अर्थव्यवस्था की हालत पर निर्भर है। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मास्को घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और अपना दीर्घकालिक हित सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

कानून तोड़ने वालों को कोई छूट नहीं देंगे

पुतिन ने कहा है कि उनका देश कानून का उल्लंघन करने वाले और राजनीतिक कार्यकर्ता होने का ढोंग करने वाले को छूट और विशेष हैसियत नहीं देगा। सीएनबीसी को दिए गए साक्षात्कार में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने जेल में बंद विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में यह कहा। 

अफगानिस्‍तान के हालात से बढ़ी समस्‍याएं 

हाल ही में रूस की सुरक्षा परिषद में उपसचिव अलेक्जेंडर वेनेडिक्टोव ने कहा था कि अफगानिस्तान की उथल-पुथल ने समस्याओं को काफी बढ़ा दिया और इससे गैरकानूनी हथियारों का व्यापार काफी बढ़ सकता है। अफगानिस्‍तान ने न सिर्फ क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बल्कि हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर खतरे पैदा कर दिए हैं। इन खतरों में आतंकवाद, ड्रग्स की तस्करी, बड़े पैमाने पर विस्थापन और कट्टरता शामिल है।

chat bot
आपका साथी