Covid-19 के चपेट में ब्राजील का विश्व प्रसिद्ध कार्निवल, फरवरी 2021 का प्रोग्राम रद

COVID-19 in Brazil दुनिया भर में प्रसिद्ध रियो डि जेनेरो का कार्निवल इस बार नहीं हो सकेगा। महामारी के कारण इसे रद कर दिया गया है। दुनिया के तमाम संक्रमित देशों में अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील तीसरे नंबर पर है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 03:37 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 03:37 PM (IST)
Covid-19 के चपेट में ब्राजील का विश्व प्रसिद्ध कार्निवल, फरवरी 2021  का प्रोग्राम रद
रियो डि जेनेरो में कोविड के चपेट में कार्निवल

रियो डि जेनेरो, एएफपी। कोविड-19 के संक्रमण को खत्म होता न देख ब्राजील में इस बार विश्व प्रसिद्ध कार्निवल को रद कर दिया गया है। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण से फैली महामारी कोविड- 19 के कारण रद कर दिया गया। ब्राजील अभी भी कोविड-19 के चपेट में है। अधिकारियों ने बताया कि फरवरी 2021 में होने वाला कार्निवल अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है। वार्षिक परेड का आयोजन करने वाले ग्रुप इंडिपेंडेंट लीग ऑफ रियो डे जेनेरो सांबा स्कूल्स (LIESA) के अध्यक्ष जॉर्ज कैस्टानहीरा ने बताया, ' हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि इस साल इवेंट को रद कर दिया जाए।' ग्रुप के डायेरक्टरों द्वारा आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'हम इसका आयोजन फरवरी में नहीं कर सकते। सांबा स्कूल्स के पास इसके लिए अभी संसाधन भी नहीं है।'

ब्राजील में  संक्रमितों का आंकड़ा 47 लाख है और इसके कारण मरने वालों की संख्या 1 लाख 40 हजार है। हर साल इस कार्निवल के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं। इस कार्निवल में अनेकों इवेंट्स होते हैं। बता दें कि ब्राजील में साओ पाओलो के बाद सबसे अधिक प्रभावित रियो डि जेनेरो ही है। 

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, शुक्रवार को दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा 3 करोड़ 21 लाख के पार चला गया और इससे मरने वाले संक्रमितों की संख्या 9 लाख 81 हजार से अधिक है। दुनिया के सभी देशों में सबसे अधिक संक्रमित अमेरिका है जहां कुल संक्रमण के मामले 69 लाख 76 हजार 2 सौ 15 हैं और मरने वालों की संख्या 2 लाख 2 हजार 7 सौ 62 है। दूसरे नंबर पर भारत में 57 लाख 32 हजार 5 सौ 18 संक्रमित हैं और अब तक यहां 91 हजार 1 सौ 49 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण का मामला है।

chat bot
आपका साथी