नाम बदलने समेत दस मुद्दों पर ताइवान में शनिवार को होगा जनमत संग्रह, चीन नाखुश

ताइवान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश का नाम चीनी ताइपे की जगह ताइवान ही करने समेत दस विभिन्न मुद्दों पर भी इस चुनाव में जनमत संग्रह कराया जाना है।

By TaniskEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 04:08 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 05:57 PM (IST)
नाम बदलने समेत दस मुद्दों पर ताइवान में शनिवार को होगा जनमत संग्रह, चीन नाखुश
नाम बदलने समेत दस मुद्दों पर ताइवान में शनिवार को होगा जनमत संग्रह, चीन नाखुश

ताइपे, एएफपी।ताइवान में शनिवार को होने वाला स्थानीय चुनाव राष्ट्रपति साई इंग-वेन की सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में देश का नाम 'चीनी ताइपे' की जगह ताइवान ही करने समेत दस विभिन्न मुद्दों पर भी इस चुनाव में जनमत संग्रह कराया जाना है।

नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर चीन पहले ही भड़का हुआ है। चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। उसके दबाव में ही ताइवान अंतरराष्ट्रीय खेलों में चीनी ताइपे के नाम से भाग लेता है। इसके साथ- साथ समलैंगिकता के मुद्दे पर भी जनमत संग्रह कराया जाना है। कुछ मतदाताओं का कहना है कि इतने सारे मुद्दे जनता को उलझा सकते हैं जिससे मतदान का सही परिणाम नहीं निकलेगा।

इस सबसे इतर, स्थानीय चुनाव में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) को झटका लगने की आशंका है। दरअसल, जीडीपी बढ़ने के बाद भी जनता को कोई आर्थिक फायदा नहीं मिला है। नए सुधारों के तहत पेंशन और सार्वजनिक छुट्टियों में भी कटौती की गई है जिसकी वजह से जनता असंतुष्ट है।

chat bot
आपका साथी