श्रीलंका में राष्ट्रपति राजपक्षे ने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल जयनाथ को बनाया विदेश सचिव

चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति ने प्रशासन के चार प्रमुख पदों पर पूर्व सैन्य अधिकारियों की नियुक्ति की है। जयनाथ की नियुक्ति इन्हीं में से एक है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 07:41 PM (IST)
श्रीलंका में राष्ट्रपति राजपक्षे ने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल जयनाथ को बनाया विदेश सचिव
श्रीलंका में राष्ट्रपति राजपक्षे ने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल जयनाथ को बनाया विदेश सचिव

कोलंबो, प्रेट्र। श्रीलंका में सरकार ने नौसेना के पूर्व कमांडर एडमिरल जयनाथ कोलोम्बागे (62) को नया विदेश सचिव नियुक्त किया है। इस पद पर पहली बार सेना की पृष्ठभूमि वाले अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जयनाथ की नियुक्ति रविनाथ आर्यसिन्हा के स्थान पर की गई है, जो श्रीलंका की विदेश सेवा के अधिकारी हैं।

पहली बार विदेश सेवा से बाहर के किसी व्यक्ति को विदेश सचिव बनाया गया

जयनाथ 2012 से 2014 तक नौसेना के प्रमुख रहे हैं। इस समय वह राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के विदेशी मामलों के सलाहकार थे। श्रीलंका में पहली बार विदेश सेवा से बाहर के किसी व्यक्ति को विदेश सचिव बनाया गया है।

राष्ट्रपति ने प्रशासन के चार प्रमुख पदों पर पूर्व सैन्य अधिकारियों की नियुक्ति की

श्रीलंका पीपुल्स पार्टी के चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति ने प्रशासन के चार प्रमुख पदों पर पूर्व सैन्य अधिकारियों की नियुक्ति की है। जयनाथ की नियुक्ति इन्हीं में से एक है।

chat bot
आपका साथी