कोलंबिया: प्रदर्शन के बढ़ते असर के बाद राष्ट्रपति ने कर्फ्यू लगाने के दिए आदेश

कोलंबिया में बीते दिनों से चल सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद वहां की सरकार ने कर्फ्यू लगाने का आदेश दे दिए हैं। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को यह आदेश दिए।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 07:49 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 08:16 AM (IST)
कोलंबिया: प्रदर्शन के बढ़ते असर के बाद राष्ट्रपति ने कर्फ्यू लगाने के दिए आदेश
कोलंबिया: प्रदर्शन के बढ़ते असर के बाद राष्ट्रपति ने कर्फ्यू लगाने के दिए आदेश

बोगोटा, एएनआइ। कोलंबिया में बीते दिनों से चल सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद वहां की सरकार ने कर्फ्यू लगाने का आदेश दे दिए हैं। राष्ट्रपति इवान डुक ने शुक्रवार को यह आदेश दिए। प्रदर्शनकारी कोलंबिया में सामाजिक आर्थिक और सुरक्षा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को विपक्षी दल के साथ ट्रेड यूनियनों का भी समर्थन मिल रहा है। बता दें कि पिछले दो महीने से दक्षिणी अमेरिका के कई देश आम जनता के विरोध का सामना कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के बाद कई मुल्कों में अस्थिरता और आशंति का माहौल है। इन देशों में चिली बोलीविया भी शामिल है। 

कर्फ्यू का आदेश देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आज रात 9 बजे से कोलंबिया में कर्फ्यू लगाया जाएगा। कर्फ्यू लगाने का मकसद सभी लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। बता दें कि कर्फ्यू का फैसला 10 हजार प्रदर्शनकारियों के सड़क पर आने के बाद लिया गया है। लोकल मीडिया के मुताबिक, इस प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में लोग घायल हो गए थे। इस दौरान अधिकारियों ने सभी प्रदर्शनकारियों को विरोध प्रदर्शन रोकने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सरकार की एक ना सुनी और अपने प्रदर्शन को जारी रखा। इस दौरान काफी लोगों की गिरफ्तारियां भी गई थी। प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन से परेशान होकर सराकर को कर्फ्यू लगाने का फैसला लेना पड़ा। कर्फ्यू के बाद सभी सीमाओं को भी सील कर दिया गया है।  

chat bot
आपका साथी