घर वापसी नहीं कर सके 75 ऑस्ट्रेलियाई, कोरोना पॉजिटिव होने के कारण यात्रा पर लगी रोक

भारत से ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को लेकर जाने वाली पहली उड़ान के लिए शुक्रवार को 150 यात्रियों की बुकिंग थी जिसमें से करीब आधे यात्रियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया और उन्हें अपने देश लौटने से रोक दिया गया। यह जानकारी ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सूत्रों की ओर से दी गई है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 01:14 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 01:14 PM (IST)
घर वापसी नहीं कर सके 75 ऑस्ट्रेलियाई, कोरोना पॉजिटिव होने के कारण यात्रा पर लगी रोक
कोरोना पॉजिटिव होने के कारण घर नहीं जा सके 75 ऑस्ट्रेलियाई

 सिडनी, रॉयटर्स। भारत से ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को लेकर जाने वाली पहली उड़ान के लिए शुक्रवार को 150 यात्रियों की बुकिंग थी जिसमें से करीब आधे यात्रियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया और उन्हें अपने देश लौटने से रोक दिया गया।  यह जानकारी ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सूत्रों की ओर से दी गई है। इसपर अब तक ऑस्ट्रेलिया के विदेश विभाग (DFAT) की ओर से किसी तरह का बयान नहीं आया है।  DFAT की ओर से उड़ानों का संचालन Qantas कर रही है। पिछले तीन सप्ताह से हर दिन भारत में 3 हजार से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज हो रहे हैं मौतों का सिलसिला तो अब 4 हजार तक पहुंच गया है। 

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चपेट में आए भारत से आने वाले किसी भी उड़ान पर दो सप्ताह के लिए ऑस्ट्रेलिया ने रोक लगा दी थी। अब यह रोक हटने के बाद पहली उड़ान है।  इस महीने दो और रॉयल ऑस्ट्रेलियाइ एयरफोर्स की वापसी उड़ाने होंगी जिसमें करीब 1000 लोग ऑस्ट्रेलिया वापस जाएंगे। ऑस्‍ट्रेलिया पहुंचने पर इस उड़ान के यात्रियों को दो सप्ताह के लिए क्‍वारंटीन किया जाएगा। करीब 9 हजार ऑस्ट्रेलियाई नागरिक भारत से वापसी के इंतजारी में हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मार्च 2020 में अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सभी नागरिकों तथा स्थायी निवासियों के लिए बंद कर दिया था। ऑस्‍ट्रेलिया में अब तक कोविड-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा 29 हजार 950 से अधिक है और अब तक यहां 910 मौतें हुई हैं।

वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले बढ़कर 16 करोड़ के पार हो गए हैं और इससे होने वाले मौतों की संख्या 33.4 लाख हो गई। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। इसके अनुसार अमेरिका में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 32,852,543 है और मरने वालों की संख्या 584,478 है। दूसरे नंबर पर भारत है जहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 23,703,665 हो गया है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,40,46,809 हो गया है और मृतकों की संख्या 2,62,317 हो गई है। वर्तमान में देश भर में 37,04,893 सक्रिय मरीज हैं जिनका इलाज जारी है।

chat bot
आपका साथी