लॉकडाउन में मिली छूट के बाद फिलीपींस में बढ़ी संक्रमितों की संख्या, अब दोबारा लग सकता है सख्त प्रतिबंध!

फिलीपींस में भी कोरोना का कहर अब बढ़ने लगा है। दरअसल देश में हाल ही के दिनों में सरकार ने अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए लॉकडाउन में ढील दी थी।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:42 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 09:42 AM (IST)
लॉकडाउन में मिली छूट के बाद फिलीपींस में बढ़ी संक्रमितों की संख्या, अब दोबारा लग सकता है सख्त प्रतिबंध!
लॉकडाउन में मिली छूट के बाद फिलीपींस में बढ़ी संक्रमितों की संख्या, अब दोबारा लग सकता है सख्त प्रतिबंध!

मनीला, एपी। फिलीपींस में भी कोरोना का कहर अब बढ़ने लगा है। दरअसल, देश में हाल ही के दिनों में सरकार ने अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए लॉकडाउन में ढील दी थी, जिसके बाद यहां पर संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है। अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दोबारा से यहां पर राजधानी में फिर से सख्त लाकडाउन लागू किया जा सकता है। 

स्वास्थ्य विभाग ने हाल के दिनों में कुल 2,434 मामलों की सूचना दी, उनमें से अधिकांश राजधानी में दर्ज हुए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 44,250 हो गई है। वहीं मरनेवालों का आंकड़ा 1,297 हो गई है। साउथ एशिया में फिलीपींस ऐसा देश है जहां पर संक्रमित और मरनेवालों का आंकड़ा सबसे ज्यादा है।

आंतरिक सचिव एडुआर्डो एनो ने कहा कि अगर देश में ऐसे ही मामलों में इजाफा होता रहा तो फिर से लॉकडाउन को सख्त किया जा सकता है। कम से कम एक प्रमुख मनीला अस्पताल, चीनी जनरल अस्पताल और मेडिकल सेंटर, ने कहा कि उसके COVID-19 वार्ड पूरी क्षमता से चल रहे थे और अपील की कि नए रोगियों को कहीं और ले जाया जाए।

चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया परेशान है। इस वक्त 200 से ज्यादा देश इस बीमारी से जूझ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर मरनेवालों का आंकड़ा 5 लाख 33 हजार के पार पहुंच गया है वहीं संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 14 लाख 19 हजार के पार पहुंच गई है। इस बीमारी से पूरी दुनिया में यूएस सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 29 लाख 32 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 32 हजार के पार पहुंच गया है। यूएस के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां पर संक्रमिंतों का आंकड़ा 16 लाख के पार गया है। वहीं अब तीसरे नंबर पर अब भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन गया है। 

chat bot
आपका साथी