हांग कांग ने भारतीय उड़ानों पर लगाई रोक, नई दिल्ली से गए 49 लोग हैं कोरोना संक्रमित

4 अप्रैल को भारत से हांगकांग गए विस्तारा की उड़ान में सवार 49 यात्रियों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि किए जाने के बाद हांगकांग ने भारत समेत कई देशों से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:54 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:54 PM (IST)
हांग कांग ने भारतीय उड़ानों पर लगाई रोक, नई दिल्ली से गए 49 लोग हैं कोरोना संक्रमित
भारत, पाकिस्तान, फिलीपीन के उड़ानों पर पर हांग कांग में लगी रोक

हांग कांग, एएफपी। हांग कांग में भारत से जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, महामारी कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए यह फैसला लिया गया। नई दिल्ली से हांगकांग जाने वाली उड़ानों में सवार 49 यात्रियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई है।  ये सभी यात्री 4 अप्रैल को भारतीय ऑपरेटर विस्तारा ( Vistara) की उड़ान से हांगकांग गए थे। 

चिन्हित किए गए विस्तारा एयरक्राफ्ट में 188 पैसेंजर सवार हो सकते हैं हालांकि हांग कांग की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि उड़ान में कुल कितने यात्री सवार थे। हांग कांग के आवश्यक तीन सप्ताह के क्वारंटीन अवधि के दौरान कोरोना संक्रमण के ये परिणाम सामने आए। बता दें कि हांगकांग ने इस साल महामारी के चौथे लहर को काबू में ले लिया था। तब से यहां हर दिन आने वाले संक्रमण के काफी कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन भारत के इस उड़ान में आने वाले यात्रियों के संक्रमित होने से चिंता बढ़ गई है। 

सोमवार से यहां पाकिस्तान, फिलीपींस, और भारत से आने वाली उड़ानों को दो सप्ताह के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। दरअसल, इन देशों में अत्यधिक खतरे वाला कोरोना वायरस का म्यूटेंट स्ट्रेन N501Y का संक्रमण फैला हुआ है। भारत में इस वक्त हर दिन आ रहे नए संक्रमित मामलों के आंकड़े ढाई लाख से अधिक हो गए हैं और देश के सभी अस्पतालों में बेड, दवाइयां समेत ऑक्सीजन तक की किल्लत हो गई है। 

इससे पहले रविवार को ही हांग कांग सरकार ने मुंबई से हांग कांग के बीच संचालित विस्तारा एयरलाइंस की सभी उड़ानों को 2 मई तक स्थगित करने की घोषणा की थी। यहा फैसला विस्तारा की मुंबई-हांगकांग उड़ान से पहुंचे तीन लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद लिया गया था।

chat bot
आपका साथी