म्यांमार ने पकड़े नौका पर सवार 100 से ज्यादा रोहिंग्या, मानव तस्करी का आशंका

पिछले सप्ताह सूचना मिली थी कि बांग्लादेश और म्यांमार के दर्जनों रोहिंग्या नौका से मलेशिया पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 10:36 PM (IST)
म्यांमार ने पकड़े नौका पर सवार 100 से ज्यादा रोहिंग्या, मानव तस्करी का आशंका
म्यांमार ने पकड़े नौका पर सवार 100 से ज्यादा रोहिंग्या, मानव तस्करी का आशंका

यंगून, रायटर। म्यांमार के आव्रजन अधिकारियों ने शुक्रवार को यंगून तट के पास समुद्र में एक नौका पर सवार 100 से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह मानव तस्करी से जुड़ा मामला हो सकता है।

म्यांमार और बांग्लादेश से बड़े पैमाने पर लोग अवैध रूप से थाइलैंड ले जाए जाते हैं। 2015 में म्यांमार सरकार ने मानव तस्करों पर सख्ती की थी। लेकिन पकड़े जाने के डर से कई तस्करों ने लोगों से भरी नौकाएं बीच समुद्र में ही छोड़ दी थीं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। आव्रजन अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह यंगून तट से 30 किलोमीटर दूर समुद्र में एक नौका को रोका गया। उस पर 50 पुरुष, 31 महिलाएं और 25 बच्चे सवार थे। माना जा रहा है कि सभी रखाइन प्रांत के हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

पिछले सप्ताह सूचना मिली थी कि बांग्लादेश और म्यांमार के दर्जनों रोहिंग्या नौका से मलेशिया पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में रोहिंग्या आतंकियों ने रखाइन में कई पुलिस चौकियों पर हमला किया था। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद सात लाख से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों ने रखाइन से पलायन कर बांग्लादेश में शरण ली थी।

chat bot
आपका साथी