उत्तर कोरिया ने लांच की पनडुब्बी से दागी जाने वाली नई बैलिस्टिक मिसाइल, सुपरपावर अमेरिका को बड़ी चुनौती!

उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दागी बैलिस्टिक मिसाइल। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स आफ स्टाफ ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया के एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने का पता लगाया है जिसे उसने पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल माना है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:13 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:22 AM (IST)
उत्तर कोरिया ने लांच की पनडुब्बी से दागी जाने वाली नई बैलिस्टिक मिसाइल, सुपरपावर अमेरिका को बड़ी चुनौती!
उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से दागी नई बैलिस्टिक मिसाइल।

सियोल, एपी। उत्तर कोरिया (North Korea) ने एक बार फिर से नई बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) का परीक्षण कर सीधे सुपरपावर अमेरिका (America) को चुनौती दी है। एएफपी न्यूज एजेंसी ने कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से इस बात की जानकारी दी. दक्षिण कोरियाई सेना के मुताबिक उत्तर कोरिया ने जापान के समुद्री तट के करीब पनडुब्बी से एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दागी गई मिसाइल 60 किमी की अधिकतम ऊंचाई पर लगभग 450 किमी की दूरी तक गई।

दावा किया जा रहा है कि ये वही मिसाइल है जिसकी तस्वीरें जनवरी महीने में रिलीज की गई थी और तब इसे उत्तर कोरिया ने दुनिया का सबसे ताकतवर हथियार बताया था। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के कार्यभार संभालने के बाद यह उत्तर कोरियाई सेना द्वारा हथियारों के सबसे महत्वपूर्ण प्रदर्शनों में से एक है। मिसाइल का परीक्षण ऐसे वक्त में हुआ जब कुछ घंटों पहले अमेरिका ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम पर कूटनीति बहाल करने की अपनी पेशकश दोहराई।

पनडुब्बी से दागी गई मिसाइल

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स आफ स्टाफ ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया के एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने का पता लगाया है जिसे उसने पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल माना है। दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सेनाएं इस लांच का करीबी विश्लेषण कर रही हैं। दक्षिण कोरियाई सेना ने बताया कि इसे समुद्र में लांच किया गया लेकिन उसने यह नहीं बताया कि क्या यह समुद्र के नीचे से पनडुब्बी से दागी गयी या समुद्र की सतह के ऊपर से दागी गई।

जापान ने भी दी थी जानकारी

जापान की सेना ने कहा कि उसके प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं और प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि क्या ये पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। लांच के बाद किशिदा ने इस महीने होने वाले जापान के विधायी चुनाव के मद्देनजर अपना प्रचार अभियान बीच में रोक दिया और वह टोक्यो लौट रहे हैं।

chat bot
आपका साथी