जानिए North Korea के लोग तानाशाह Kim Jong Un को किन-किन नामों से हैं पुकारते

नॉर्थ कोरिया में किम जोंग उन को कई नामों से पुकारा जाता हैं वो तानाशाह के अलावा सेना के लिए अलग नाम से जाने जाते हैं तो कुछ लोग उन्हें दूसरे नामों से भी पुकारते हैं।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 06:29 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 10:16 AM (IST)
जानिए  North Korea के लोग तानाशाह Kim Jong Un को किन-किन नामों से हैं पुकारते
जानिए North Korea के लोग तानाशाह Kim Jong Un को किन-किन नामों से हैं पुकारते

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग-उन अक्सर चर्चा में बना रहता है। अपने पिता की मृत्यु के बाद जब से किम ने सत्ता संभाली है उसके बाद से तमाम तरह के बदलाव किए और कोरिया में अपनी अलग ही हनक बनाई।

हथियारों के निर्माण और परमाणु परीक्षणों को लेकर उसे अमेरिका ने जितना रोकने की कोशिश की वो उसको नजरअंदाज करके अपना परीक्षण करने में लगा रहा। लगभग 34 साल का तानाशाह अपने आगे किसी की नहीं सुनता है। दुनियाभर के देश नॉर्थ कोरिया के बारे में हमेशा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं मगर वहां से कभी कभार ही खबरें बाहर निकलती हैं। 

लुकाछिपी का खेल करता रहता तानाशाह 

किम कभी सामने आता है तो कभी लंबे समय के लिए गायब हो जाता है। उसके गायब हो जाने को लेकर दुनियाभर के नेता तमाम तरह की अटकलें भी लगाने लगते हैं। अप्रैल में जब तानाशाह गायब हुआ तो तमाम तरह की अटकलें लगाई गई, जब वो अप्रैल माह में 20 दिन के लिए गायब हो गया तो उसके मरने की अफवाहें भी सामने आने लगी। फिर 1 मई को किम ने सामने आकर सभी को चौंका दिया। अब उसके बाद से फिर किम गायब है। नॉर्थ कोरिया को जानने वाले फिर से तमाम तरह की अटकलें लगा रहे हैं। मगर सच क्या है वो किसी को पता नहीं चल पाता है जब तक तानाशाह खुद उसे दुनिया को नहीं बताना चाहता।  

देश की परमाणु क्षमताओं पर चर्चा करने के लिए जो मीटिंग बुलाई 

राज्य मीडिया सेवा केसीएनए की ओर से इस तरह के उद्घाटन और अन्य मीटिगों के बारे में सूचनाएं दी जाती रहती हैं। रविवार को किम ने देश की परमाणु क्षमताओं पर चर्चा करने के लिए जो मीटिंग बुलाई थी, उसको लेकर भी तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

इस मीटिंग में सशस्त्र बलों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई। खैर ये बात तो किम और उनसे जुड़े रहने वाले कुछ रहस्यों को लेकर हो गई। इसके अलावा एक बात है किम को नॉर्थ कोरिया में तमाम तरह की उपाधियां भी मिली हुई हैं। ये उपाधियां उनको किसी कॉलेज या यूर्निवसिटी की ओर से नहीं दी गई हैं बल्कि कोरिया के लोगों ने ही दी हैं।

किम जोंग-उन का आधिकारिक शीर्षक क्या है? 

साल 2011 में किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरिया की सत्ता संभाली थी। मगर वो यहां तमाम मौकों पर तमाम तरह के टाइटलों से नवाजे जाते रहे हैं। कई बार उनको ये टाइटल स्थानीय मीडिया देती है तो कई बार कोरिया के रहने वाले उनको ये उपाधि देते रहते हैं। फिलहाल किम नॉर्थ कोरियाई पीपुल्स आर्मी के सुप्रीम कमांडर भी हैं। उनको 27 मार्च, 2012 को वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के चौथे सम्मेलन के लिए सुप्रीम कमांडर चुना गया था। 

जुलाई 2012 में, किम जोंग-उन को वॉनसु (मार्शल) सेना में सर्वोच्च रैंक 

किम जोंग उन ने साल 2011 में अपने पिता किम जोंग-इल की मृत्यु के बाद सत्ता संभाली थी। उनको सेना में वॉनसु की रैंक भी हासिल है। वॉनसु सेना में एक सर्वोच्च रैंक होती है। उन्हें "पार्टी, सेना और लोगों का उत्कृष्ट नेता" भी कहा जाता है। सम्मानित कॉमरेड जो सुप्रीम कमांडर किम जोंग-इल के समान है।

इसके अलावा कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने किम जोंग-उन को स्वर्ग से जन्मा एक महान व्यक्ति बताया। किम को पिता और दादा को जब किम के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इस शब्द का पता चला था तो दोनों ने इसका खूब आनंद लिया था।  

2016 में पूरी दुनिया की नजरों में आया नॉर्थ कोरिया 

किम जोंग उन ने 2011 में नॉर्थ कोरिया की कमान संभाली थी। तब से लेकर अब तक नॉर्थ कोरिया ने कई मिसाइल परीक्षण और परमाणु क्षमता हासिल करने की दिशा में काम किए हैं। साल 2016 में पूरी दुनिया की नजरों में नॉर्थ कोरिया उस वक्त आ गया, जब उसने दो परमाणु परीक्षण किए और करीब 20 बैलेस्टिक मिसाइल छोड़ीं। इसी के बाद भी नॉर्थ कोरिया ने अत्याधुनिक हथियार विकसित करने की दिशा में काम जारी रखा। 

कोरोना के चलते किम कम दिखाई दे रहे हैं- दक्षिण कोरिया 

बता दें कि दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी ने हाल ही में संसद को बताया था कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए किम बहुत कम सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहे हैं। इस साल वह 17 बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए जबकि इसी समयावधि में एक वर्ष पहले 50 बार सार्वजनिक रूप से दिखाई पड़े थे।

मिसाइल परीक्षणों की झड़ी लगाई 

नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल परीक्षणों की झड़ी लगाकर और अब तक अपना सबसे बड़ा परमाणु परीक्षण कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। उसकी पूरी कोशिश अमेरिका पर हमला कर सकने में सक्षम हथियार तैयार करने की है। 

नॉर्थ कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, नए मिसाइल परीक्षण को सफल बनाने वाले कर्मियों से किम ने कहा कि उनका देश अपने को इन हथियारों के मामले में मजबूत बनकर आगे बढ़ेगा और विश्व का सबसे शक्तिशाली परमाणु ताकत और सैन्य ताकत देश बनेगा। 

ये भी पढ़ें:- VIDEO: एक बंदर स्टूडियो के अंदर, देखें फिर क्या-क्या हुआ 

बेटी के शव को पैतृक गांव में दफनाने के लिए जोगी ने इंदौर में रातोंरात खुदवा दी थी दफनाई गई बेटी की कब्र

chat bot
आपका साथी