नोबल पुरस्कार विजेताओं को मिलने वाले धनराशि में इजाफा
Nobel Prize Money डायनामाइट आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल ने इस सम्मान की शुरुआत की थी जिसके बाद साल दर साल इस पुरस्कार के तहत मिलने वाली धनराशि में इजाफा होता गया। इस साल यह राशि 1 मिलियन क्राउन और अधिक बढ़ाया गया है।
स्टाकहोम, रॉयटर्स। इस साल सम्मानित नोबल पुरस्कार पाने वालों को अतिरिक्त 1 मिलियन क्राउन ($110,000) मिलेगा। फाउंडेशन के हेड ने गुरुवार को यह जानकारी दी। डाजेंस इंडसट्री ( Dagens Industri) के अनुसार, इस साल पुरस्कार की राशि बढ़ा दी गई है। नोबल फाउंडेशन के हेड, लार्स हायकिनस्टेन ने अखबार से कहा,'ऐसा फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि पहले की तुलना में अभी के हालात बदल गए हैं।'
डायनामाइट का आविष्कार करने वाले अल्फ्रेड नोबेल ने इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने अपने वसीयत में अपने रिश्तेदारों को पैसा दिए जाने के बाद बचे हुए पैसों से एक फंड के शुरुआत की बात कही थी और कहा था कि इन पैसों से मिलने वाले ब्याज से उन लोगों को पुरस्कार दिए जाएं जिन्होंने मानव जाति के लिए अपनी सेवाएं दी हों। नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 1900 में हुई थी।
इस पुरस्कार के तहत साढ़े चार करोड़ रुपये रुपये की राशि दी जाती है। इसके साथ 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। इस अवार्ड में मिलने वाले पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख होती है और दूसरी ओर यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेदमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम तथा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।
1901 से शुरू हुए इस अवार्ड के तहत मिलना वाली धनराशि समय के साथ बदलता गया। शुरू में इसके तहत 150,000 क्राउन दिए जाते थे और 1981 में यह बढ़कर 1 मिलियन क्राउन हो गया। 2000 में यह 9 मिलियन क्राउन हुआ वहीं एक साल बाद 10 मिलियन क्राउन हो गया।