श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने स्वीकार किया इमरान खान का निमंत्रण, जल्द करेंगे दौरा

श्रीलंका का नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने पाकिस्तान का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 02:11 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 02:11 PM (IST)
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने स्वीकार किया इमरान खान का निमंत्रण, जल्द करेंगे दौरा
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने स्वीकार किया इमरान खान का निमंत्रण, जल्द करेंगे दौरा

 कोलंबो, पीटीआइ। श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने पाकिस्तान जाने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इसकी जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग ने दी है। दरअसल, पाकिस्तान के पीएम इमरान  खान ने मंगलवार को राजपक्षे को उनकी चुनावी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया और साथ ही उन्हें सुविधानुसार पाकिस्तान आने का निमंत्रण भी दिया। खान ने कहा कि जब भी उन्हें मौके मिले अपनी सुविधा के अनुसार वह पाकिस्तान आएं।

पद संभालने के बाद पहले आधिकारी विदेश यात्रा

जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे 29 नवंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी थी। पद संभालने के बाद विदेश में यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा होने की संभावना है। इसी बीच जयशंकर मंगलवार को अघोषित दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। वह राष्ट्रपति राजपक्षे को बुलाने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं।

पीएम मोदी ने फोन कर दी बधाई

श्रीलंकाई अधिकारियों के अनुसार, मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से राजपक्षे को व्यक्तिगत बधाई और भारत यात्रा का निमंत्रण पत्र दिया। गौरतलब है कि  राजपक्षे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की, जिसका परिणाम रविवार को घोषित किया गया था। परिणामों की घोषणा होने के साथ ही रविवार को पीएम मोदी ने राजपक्षे को फोन कर उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी। साथ ही उन्हें अपने देशी दौरे के रूप में भारत आने का निमंत्रण दिया।

गोताबाया राजपक्षे ने भी किया पीएम मोदी का शुक्रिया अदा

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने पीएम मोदी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने विकास और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की तत्परता व्यक्त की।

गौरतलब है कि 25 प्रशासनिक जिलों में से गोताबया ने 16 जिलों में जीत दर्ज की है। जिसमें बादुल्ला, कुरुनतला, पुट्टलम, गमपहा, कैंडी, मैटल, पोलोनारुवा, कोलंबो, केगेल  गल्ले, मटारा, हंबनटोटा, मोनारगला, अनुराधपुरा और रत्नापुरा, शामिल है।

chat bot
आपका साथी